Bihar पटना ऑटो रिक्शा चालकों को पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता दे बिहार सरकार — मनोज कुमार, आप प्रदेश उपाध्यक्ष

 

ऑटो रिक्शा चालकों को पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता दे बिहार सरकार — मनोज कुमार, आप प्रदेश उपाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने दिल्ली की तरह पर पटना के ऑटो रिक्शा चालकों को भी लॉक डाउन अवधि में पांच हजार रुपया प्रति माह की न्यूनतम आर्थिक सहायता के साथ साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कराए जाने की मांग बिहार सरकार से की है।

अपनी मांगो के समर्थन में उन्होंने कहा कि – ” राजधानी पटना में हजारो गरीब परिवारों के जीविकोपार्जन का साधन ऑटो रिक्शा है, जिसका परिचालन महीनो से बंद है।परिणाम स्वरूप हजारों परिवार भुखमरी के कगार पर खड़े है। अधिकांश गरीब आटो चालक पटना जिले के सटे गांवों और कस्बों से आते हैं तथा किराए के मकान में रहते हैं ,लिहाजा उनके पास राशन कार्ड भी नही है। पीडीएस दुकानदार सरकार द्वारा घोषित अनाज की सहायता भी इन्हे नही मिल पा रही हैं। किराए की चिंता और भूख की मार से इनका परिवार ग्रसित हो रहा है।
आम आदमी पार्टी पटना साहिब के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अपने स्तर से वार्ड 59 के अनेक गरीब आटो चालक परिवारों की पहचान कर उन्हे अपने स्तर से अनाज मुहैया कराए जाने की बात कही है।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …