दरभंगा DM डॉ त्याग राजन एस एम की अध्यक्षता में कोविड  टीकाकरण को लेकर हुई बैठक

कोविड  टीकाकरण को लेकर हुई बैठक

समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में कोविड टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डीपीएम (हेल्थ ) डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि हिट होम आइसोलेशन टेस्टिंग ऐप में 100% टंग्गिंग नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उसे तुरंत शत-प्रतिशत टैंगिंग करने का निर्देश दिया गया। डी पी एम हेल्थ द्वारा बताया गया कि अभी दरभंगा में होम आइसोलेशन में कुल 962 मरीज रह रहे हैं इनमें से 675 का टाइमिंग किया जा चुका है 287 का टाइमिंग बाकी है सबसे अधिक बहादुरपुर एवं बेनीपुर का टंग्गिंग लंबित है जिलाधिकारी द्वारा सभी आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का शत प्रतिशत होम आइसोलेशन टेस्टिंग ऐप में मरीज का डाटा डालने हेतु निर्देशित किया गया सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विशेष ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में आज एक मोबाइल टेस्टिंग भान को भी हरी झंडी देकर रवाना किया गया जो जगह-जगह हाट ,बाजार ,पंचायत ,सरकार भवन एवं अन्य जगह पर पहुंचकर कोरोना के टेस्टिंग टीकाकरण हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। की बाढ़ कार्य में लगे कर्मियों को टीकाकरण का कार्य तत्काल पूरा कर ले। 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के टीकाकरण हेतु टीका उपलब्ध हो गया है तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के लिए भी 9000 टीका प्राप्त हुआ है जिसकी योजना बनाकर टीकाकरण किया जाए बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र ,डीपीएम स्वास्थ्य विशाल कुमार सिंह यूनिसेफ के ओंकार चंद एवं शशिकांत सिंह केयर इंडिया जिला समन्वयक श्रद्धा झा ,डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …