नगर क्षेत्र में जल निकासी को लेकर हुई बैठक

जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा 12:00 बजे मध्यान में दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के नाले की सफाई एवं जल निकासी के संबंध में नगर विधायक संजय सरावगी मेयर बैजंती देवी खेरिया उप नगर आयुक्त नगर प्रबंधक एवं अन्य नगर निगम कर्मियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में उप नगर आयुक्त एवं नगर अभियंता द्वारा बताया गया कि अब तक नाला सफाई का 90% कार्य किया जा चुका है शेष 10% कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही आगामी जल जमाव की समस्या से निपटने हेतु कुछ क्षेत्रों में मिसिंग लिंक में कच्चे नाले के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है उपनगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इसे अतिरिक्त नगर निगम में गत वर्ष खरीदे गए 10 एचपी का 12 , 26 एच पी का 0 4 एवं 0 5 एच पी का 09 पंप तैयारी हालत में रखा गया है जिससे जल जमाव होने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा।
बैठक में नगर विधायक द्वारा विभिन्न वार्ड नंबर 01 , 05 ,14, 27,04 एवं अन्य वार्ड में जहां-जहां गत वर्ष जलजमाव हुआ था को दूर करने हेतु तत्काल उपाय किए जाने का अनुरोध किया गया इसके अलावा बुडको के सहायक अभियंता को भी विधायक द्वारा जलापूर्ति संबंधित लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया अतः जिलाधिकारी द्वारा उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वार्ड वार्ड एवं क्षेत्रवार सूची बनाकर 2 दिन के अंदर उपलब्ध कराया जाए कि कहां-कहां चल निकासी के लिए क्या-क्या योजना तैयार किया गया है एवं नाले की सफाई का कार्य कब तक समाप्त कर लिया जाएगा।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड के पहुंच पथ को विशेष परिस्थिति में डीएमसीएच से अनापत्ति पत्र लेकर 01 सप्ताह में बनाने का निर्देश नगर निगम को दिया गया, ताकि आगामी बरसात के समय में रास्ता अवरुद्ध ना हो सके बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सत्यम सहाय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal