महिलाओं को सम्मान, आजादी के लिए आगे आना होगा ;-शशि
चतुर्थ कर्मचारी पर कारवाई कर असली दोषी को बचाना बन्द करें जिला प्रशासन ;- बैद्यनाथ
एपवा ने वर्चुअल बैठक कर महिला उत्पीडको पर कारवाई पर23 मई को करेगी प्रतिवाद ;शनिचरी

दरभंगा डीएमसीएच में ऑक्सीजन के अभाव में महिला की मृत्यु ,कुशेश्वरस्थान में बलात्कारियो की गिरफ्तारी, कथलवारी में महिला उत्पीड़कों पर कारवाई में शिथिलता, सहित जिले में बढ़ते महिला उत्पीड़न और कोरोना की तैयारी में सरकार की घोर लापरवाही बरतने के मद्देनजर एपवा जिला पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में प्राप्त रिपोर्ट पर चिंता प्रकट किया गया और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 23 मई को प्रतिवाद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही डीएम और एसपी को ज्ञापन वाट्सप ,मेल से कारवाई हेतु भेजा जाएगा। वर्चुअल बैठक में बोलते हुए एपवा राज्य सचिव शशि यादव ने बताया कि कोरोना से जंग लड़ते हुए ऑक्सीजन, वेक्सीन जाँच व इलाज के अभाव में लोगो की मौत हो रही है भाजपा – जदयू सरकार की ओर से कोई तैयारी नही करने से त्राहिमाम मचा हुआ है वही दूसरी ओर महिलाओं व बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है बलात्कारियो पर कारवाई की जगह उसे संरक्षण मिलना दुखद है।
वही भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने जिला प्रशासन द्वारा डीएमसीएच में ऑक्सीजन की अभाव में मृत महिला प्रकरण में सिर्फ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पर कारवाई कर बड़े दोषियों को बचाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समग्र रूप से लापरवाही बरतने वाले पर कारवाई की मांग किया है।
एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान बलात्कार की घटना में पोस्को एक्ट लगाने की मांग किया।
अध्यक्षता करते हुए रानी सिंह ने बढ़ते महिला उत्पीड़न रोकने में सरकार और प्रशासन की पक्षपात पूर्ण व्यवहार के खिलाफ 23 मई को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जिला व्यापी प्रतिवाद की घोषणा किया और ज्ञापन डीएम -एसएसपी को भेजा जाएगा। बैठक में चांद मुनि देवी , माला कुमारी ,साधना शर्मा ,रसीदा खातून ,कौशल आरा ,सविता शामिल हुई ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal