Breaking News

दरभंगा DM ने किया नया सर्जिकल भवन एवं सुपर स्पेशलिटी भवन का निरीक्षण

दरभंगा डीएम ने किया नया सर्जिकल भवन एवं सुपर स्पेशलिटी भवन का निरीक्षण

निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने को दी हिदायत

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बन रहे नया सर्जिकल भवन एवं सुपर स्पेशलिटी भवन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। वहां पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने तथा पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री यथा ईट ,सीमेंट ,बालू , गिट्टी एवं पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध रखने को कहा गया उन्होंने बन रहे नए सर्जिकल भवन एवं सुपर स्पेशलिस्ट भवन के कार्य में तेजी लाने को निर्देश दिए।
उन्होंने संवेदक को सख्त हिदायत दी कि निर्माणाधीन सर्जरी भवन के लिए निर्माण कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि जून 2022 तक एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य 2 महीने के अंदर हर हाल में पूरा होना चाहिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा डीएमसीएच के कोरोना वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां पदाधिकारी कर्मियों एवं सुरक्षा गार्ड को कई निर्देश दिए।

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …