Breaking News

दरभंगा DM ने की जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक।

दरभंगा डीएम ने की जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक

समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की विशेष रुप से बैठक आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य रुप से दरभंगा जिला में कोरोना संक्रमण से   शवो को निष्पादन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन द्वारा दरभंगा के कबीर सेवा संस्थान के सहयोग से एक विद्युत गैस शव दाह गृह की स्थापना किया जाना है।
यह शव दाह गृह भिगो श्मशान घाट की भूमि पर बनेगा। जिसका निर्माण अमेरिकी संस्था द्वारा किया जाएगा निर्माण उपरांत नगर निगम दरभंगा को सौंप दिया जाएगा। यह उत्तर बिहार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी एवं दरभंगा वासियों को इससे बहुत बड़ा लाभ मिलेगा इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा अमेरिकी संस्था को धन्यवाद भी दिया गया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद उप विकास आयुक्त तन्ने सुल्तानिया अपर समाहर्ता राजस्व विभूति रंजन चौधरी जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …