Breaking News

दरभंगा मुक्तिधाम भिगो में गैस/ बिजली संचालित शवदाह संयत्र स्थापित होगा।

दरभंगा  मुक्तिधाम ,भिगो में गैस/ बिजली संचालित शवदाह संयत्र स्थापित होगा। इसकी स्वीकृति ज़िला प्रसाशन ने अपने स्तर से भी दे दी, जबकि नगर निगम ने भी वर्तमान परिस्थिति में इस स्थल को उपर्युक्त जगह मान अनापत्ति प्रमाण दे दिया।

अमेरिकी संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एशोसिएशन, बिहार-झारखंड एशोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका, (BAJNA),मैथिल ऑफ नार्थ अमेरिका (MONA) तथा जयपुर फूट, यू एस ए के संयुक्त सहयोग से ये शव फ्यूनरल मशीन कबीर सेवा संस्थान ,दरभंगा को प्रदत किया गया है। इसमे गैस बैंक, जो 27 सिलेंडर का होगा का निर्माण , मशीन लाने से लेकर अधिष्ठापन इत्यादि खर्च का वहन कबीर सेवा संस्थान को करना है। जबकि सिविल कार्य ,बिजली, कर्मी इत्यादि की व्यवस्था निगम, प्रसाशन करेगा।
एन ओ सी मिलते ही इसके अधिष्ठापन हेतु संयंत्र निर्माता कंपनी हरियाणा से तकनीकी विशेषज्ञ चंचल चौहान फ्लाइट से दरभंगा पहुंचे और मुक्तिधाम पहुंच कर संयंत्र स्थापना के सन्दर्भ में नगर निगम, प्रसाशन, कबीर सेवा संस्थान के साथ विमर्श किया। स्थानीय समिति मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों ने वर्षो से लंबित इस संयंत्र स्थापना को पटल पर देख उत्साहित थे । इनलोगों ने कंपनी के प्रतिनिधि को कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए पाग, चादर से सम्मानित किया और आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द संयत्र लगा दें। समिति ने इस हेतु जिलाधिकारी की पहल, निगम, कबीर सेवा संस्थान को भी धन्यवाद दिया ।
मुक्तिधाम परिसर में ही कंपनी के प्रतिनिधि से तकनीकी पहलू पर विमर्श हुआ।
मालूम रहे कि कोरोना शवों की अंत्येष्टि में कठिनाई और इसमे कबीर सेवा संस्थान की भूमिका की खबर मीडिया में आने के बाद अमेरिकी संस्था ने संपर्क कर उक्त संयत्र देने का निर्णय लिया। एक सप्ताह में वर्चुअल वार्ता के उपरांत जिलाधिकारी की अनुशंसा के बाद एन ओ सी मिलते ही संस्था ने कंपनी को वर्क आर्डर दे दिया जिसके बाद इसके अधिष्ठापन का कार्य प्रगति पर है और उसी के तहत प्रतिनिधि दरभंगा पहुंचे। समझा जाता है कि जून प्रथम सप्ताह तक यह मशीन अधिष्ठापन ही जायेगा। इसके लिए सभी संबंधित विभाग, संस्था युद्धस्तर पर कार्य में जुट रही है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम स्वयं सभी पहलू पर नज़र रखे हुए हैं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …