Breaking News

जलजमाव को लेकर गांधीनगर कटरहिया वासियो ने किया बैठक कहा आंदोलन होगा तेज

जलजमाव को लेकर गांधीनगर कटरहिया वासियो ने किया बैठक कहा आंदोलन होगा तेज—

शनिवार को गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला वासियो ने बैठक कर जलजमाव की होने वाली समस्या को लेकर आंदोलन करने की बात कही इस बाबत बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा समाचार पत्रों के हवाले से खबर मिला हैं की दरभंगा शहर में होने वाले जलजमाव को लेकर डीएम की अध्यक्षता में निगम में नगर आयुक्त और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में बैठक किया गया था जिसमे बहुप्रतीक्षित मांग दोनार से टीनही पुल तक नाला निर्माण के सम्बन्ध में एक बार चर्चा तक नही किया गया इससे साफ जाहिर होता हैं की जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि (पार्षद,विधायक,सांसद)को हमलोगो का जरा सा भी चिंता नही हैं थोडा सा बारिश होते ही दोनार गुमती से पूर्वी भाग में बसें इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाता हैं गांधीनगर कटरहिया में तो यह समस्या पिछले 20 सालो से हैं जिसके लिए कई बार आंदोलन भी किया गया लेकिन नाला निर्माण कार्य कब संपन्न होगा ये कोई नही जानता प्रशासन के तरफ से मोहल्लावासियों को कई बार आश्वासन दिया गया की नाला निर्माण कार्य जल्द संपन्न होगा लेकिन कार्य को देखते हुए लग रहा हैं ये आने वाले 5-10 सालो में भी संपन्न नही होगा बताते चले की बड़े-बड़े प्रतिनिधियों के द्वारा इस नाला का दो-दो बार शिलान्यास किया जा चूका हैं पिछले 10 सालो में अब तक तीन बार इस योजना की निविदा को बढ़ाया गया पहले यह योजना लगभग 5 करोड़ का था फिर निविदा की राशि बढ़ा कर लगभग 8 करोड़ रुपया किया गया अभी इस योजना की लागत लगभग 27 करोड़ हो गया हैं लेकिन अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत काम ही संपन्न हो पाया हैं और पिछले 7-8 महीनों से काम पूर्णतः बंद परा हुआ हैं इससे लोगों में काफी आक्रोश हैं कोरोना महामारी और ऊपर से प्रत्येक साल लगने वाला गन्दा पानी जीना दुश्वार कर रखा हैं मोहल्ला वासी कहते हैं बुडको कंपनी के ठेकेदार के मिलीभगत से बार बार काम को जान कर अटकाया जाता हैं ताकि निविदा की राशि और बढ़ाया जा सके इसमें स्थानीय प्रतिनिधि जिला और निगम प्रशासन की भी भूमिका नजर आता हैं जो ठेकेदार पर कारवाई करने से बच रहे हैं स्थानीय प्रतिनिधि लोगों की चिंता छोड़ कम्पनी और ठेकेदार का मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं डीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में दरभंगा शहर के 90 प्रतिशत नाले की साफ सफाई और कार्य पूरा करने की बात कही गयी लेकिन दोनार से टिनही पुल नाला निर्माण पर चर्चा तक नही किया थोड़े से बारिश में इस मोहल्ला में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी हैं अब तक वैकल्पिक नाले की साफ सफाई भी नही किया गया जिससे थोड़े से बारिश में भी यहाँ जलजमाव की समस्या हो जाती हैं लोगों ने कहा जल्द हमारे मामले पर कारवाई नही किया गया तो आने वाले समय में मोहल्लावासी एक फिर से सड़क पर उतरेंगे और पिछले बार से ज्यादा संख्या में लोग इस बार के आंदोलन में सिरकत करेंगे जिसकी पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन नगर प्रशासन और स्थानीय प्रतिनधि की होगी इस बैठक में वार्ड 17 के पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता स्थानीय छात्र नेता अमन सक्सेना चन्दन झा दिलीप राय रामप्रसाद राय सुधीर मण्डल सुधांशु कुमार सुनील कुमार बैजू दास लालू चौधरी अमर दास गोपाल राय संतोष राय मुन्ना दास लालू राय पप्पू श्रीवास्तव रामबाबू दास आदि मौजूद थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …