Breaking News

 जन अधिकार पार्टी (लो०) के तत्वाधान में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की रीहाई को लेकर काल बिल्ला एवं काला पट्टा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जन अधिकार पार्टी (लो०) के तत्वाधान में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जी रीहाई को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव जी के अगुवाई में गौडाबौराम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विशंभर यादव,उमेश शर्मा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के निर्देशक डा० शोएब अहमद खान जी के संयुक्त नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्थानीय दरभंगा सदर प्रखंड के शीशों चौक से माधोपुर तक काला बिल्ला एवं काला पट्टी लगाकर बिहार सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महासचिव प्रो० गंगा प्रसाद ने कहा के जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जी को सेवा के बदले जेल भेज ही दिया गया है तो बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ क्यों नहीं हुआ? इसलिए काला बिल्ला लगाकर सरकार की काली करतूत को दिखाने की कोशिश की हम कर रहें हैं। डा० शोएब अहमद खान, उमेश शर्मा,विश्वम्भर यादव,बहदत अली उर्फ सद्दाम हुसैन ने कहा के जिस तरह से पप्पू यादव जी को अकारण जेल भेजा गया है मानो की भाजपा के हिटलर शाही शासन में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध है, तो हम लोग पप्पू यादव जी के अगुआई में यह अपराध हर बार करना चाहेंगे। जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव और पूर्व प्रमुख सियाराम पासवान ने कहा की इस वैश्विक कोरोना महामारी में भाजपा के दवाब में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा जो पप्पू यादव जी के ऊपर दम्नात्मक कार्रवाई कर रही है उससे हमलोग डरने वाले नहीं हैं। बिहार की आवाम सब देख रही है सेवक पप्पू यादव गिरफ्तार और एम्बुलेंस चोर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी फरार है, अगर हमारे नेता के साथ कुछ अनहोनी होता है तो सरकार के मंत्री विधायक को सड़क पर निकलना दूभर हो जाएगा। मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रकाश सिंह, विकास मिश्रा,भोला मिश्रा,रमण मिनरल, युवा जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव,कन्हाई झा चंद्रकांत यादव,पुतुन बिहारी,मो० रहमतुल्लाह,तेनू खान,मो०गुलाब अंसारी,रमेश पासवान, राहुल झा, संगीत शर्मा, गणेश कुशवाहा,छोटू पासवान,सरोज पासवान, मुकेश सिंह, सुरेश सहनी इत्यादि।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …