Breaking News

होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की हिट एप से हो रही ट्रैकिंग -स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया की टीम कर रही ट्रैकिंग

होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की हिट एप से हो रही ट्रैकिंग
-स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया की टीम कर रही ट्रैकिंग
-एसपीओ 2 एवं बॉडी टेंपरेचर जांच टैब से करते हैं अपलोड
-ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होने पर सीसीसी में किया जाता है रेफर

मधुबनी जिले में होम आइसोलेट कोविड-19 संक्रमित मरीजों की अब विभाग द्वारा जारी एप के माध्यम से ट्रैकिंग की जा रही है और उनका हाल जाना जा रहा है| साथ ही आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है| सोमवार को रहिका प्रखंड के भच्छी में बीएचएम प्रभात रंजन मिश्रा,केयर इंडिया के अमित कुमार विपुल, एएनएम मुकुल कुमारी के द्वारा होम आइसोलेट मरीजों का हिट एप के माध्यम से ट्रैकिंग की गई | हिट (होम आइसोलेशन ट्रेकिंग) के सफल संचालन को लेकर जिले की एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका और आशा की एक पंचायतवार एक टीम बनाई गई है। जो उस पंचायत में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति की एसपीओ 2 (SPO2) एवं बॉडी टेंपरेचर जांच कर कर संबंधित डाटा हिट एप पर टैब के माध्यम से संबंधित एएनएम के द्वारा अपलोड की जाती है।

कोविड-19 मरीजों के निगरानी और ट्रैकिंग के लिए हिट एप लॉन्च किया गया है:
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कोविड -19 रोगियों की नियमित निगरानी और ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के लिए हिट एप लॉन्च किया गया है, जो जिले भर में होम आइसोलेशन के मरीजों के घर स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिदिन दौरा करेंगे और उनका तापमान और ऑक्सीजन स्तर मापने के बाद एप में डेटा फीड करते हैं| इन आंकड़ों की जिला स्तर पर निगरानी की जाती है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर 94 से नीचे है, तो उन्हें उचित उपचार के लिए कोविड- केयर सेंटर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। हिट एप को स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (बेल्ट्रॉन) द्वारा विकसित किया गया है।

एप के बेहतर संचालन के लिए दी गई ट्रेनिंग:
जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास ने बताया सभी एएनएम को एप संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। जिसमें एप संचालन प्रैक्टिकल कर एएनएम को दिखाया गया है। ताकि सभी एएनएम बेहतर तरीके से एप का संचालन कर सकें। एप का पेज खोलने के विभाग द्वारा निर्गत यूजर आईडी और पासवर्ड को लाॅग-इन करना होता है। सभी एएनएम को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– गर्म व ताजा खाना का सेवन करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– सार्वजानिक समारोह में भाग लेने से बचें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …