भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक ज़ूम एप्प पर आयोजित।
पंचायतों बन्द परे स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की मांग पर 30 को होगा जिलाव्यापी धरना।
बीमार DMCH बचाओ सेमिनार 28 का 28 को होगा आयोजन।

दरभंगा भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक ज़ूम एप्प पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अद्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा भी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत कोरोना काल मे मृत डॉ मानस बिहारी वर्मा सहित मृत लोगो को श्रधंजलि दी गई।
बैठक में सभी प्रखंडों से रिपोर्ट आया कि गांव कोई जांच व टीकाकरण अभियान नही चल रहा है। पंचायत में स्वास्थ्य भवन बन कर तैयार है लेकिन उसको चलाने के लिए कोई डॉक्टर या नर्स नही है। पंचायतों में जिस तरह से सरकार को अभियान चलाना चाहिए वो नही चल रहा है। जिसके कारण में और कोरोना फैलने की खतरा बनी हुई है। साथी साथ भाकपा(माले) कोविड हेल्फ़ सेंटर टीम गांव में टीकाकरण व जांच कराने को लेकर चल रहे अभियान की भी समीक्षा की गई।
बैठक से तय किया किया गया कि 30 मई को पंचायतों के बन्द परे स्वास्थ्य उप केंद्र को चालू करने, 1 हजार वाला कोविड अस्थायी अस्पताल बनाने, कोरोना काल मे मरने वाले सभी मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला व्यापी धरना दिया जाएगा।
बैठक में यह तय किया गया कि 28 मई को बीमार डीएमसीएच बचाओ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसे कई डॉक्टर-प्रोफेसर- व गणमान्य लोग भाग लेंगे।
26 मई को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आवाहन पर काला दिवस मनाया जाएगा।
बैठक के हवाले से जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि जिला प्रशासन व राज्य सरकार कोरोना से मृतकों की सूची, कितना जांच हुआ, कितना पोजेटिव हुआ, कितना निगेटिव हुआ रोज व रोज जारी करे जिससे कि लोगो के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने आम लोगो से अपील किया कि कोरोना से लड़ने के लिए टिका जरूर ले तथा स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराए।
उन्होंने जिला प्रशासन से अपील किया कि गांव-गांव में जांच व टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए।
बैठक में अभिषेक कुमार, नंद लाल ठाकुर, जंगी यादव, लक्ष्मी पासवान, अबधेश सिंह, प्रिंस राज, पप्पू पासवान, गणेश महतो, ललन पासवान, देवेंद्र कुमार, संदीप चौधरी, गजेंद्र नारायण शर्मा, सूर्य नारायण शर्मा, मनोज यादव, बैद्यनाथ यादव, हरि पासवान, सुनील यादव, भोला पासवान, धर्मेंद्र यादव, अशोक पासवान, शनिचरी देवी, सदीक भारती, भूषण मंडल सहित कई लोग में भाग लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal