बिहार में लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप से जूझने के लिए लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इससे पहले बिहार के आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक में ही इस बात का फैसला हुआ था। बिहार में covid 19 के खिलाफ छिड़ी जंग से लॉक डाउन और बढ़ेगा या नहीं इस सवाल पर विचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार कई अधिकारियों से संपर्क कर चुके थे। रविवार की शाम तक नीतीश सरकार के फैसले के आने की संभावना जताई जा रही थी। लॉकडाउन को लेकर आपदा प्रबंधन ग्रुप में सीएम नीतीश कुमार को फिलहाल लॉकडाउन जारी रखने की सलाह दी है। गौरतलब है कि प्रदेश में ग्रामीण इलाकों तक कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस का संक्रमण भी फैल चुका है। हालांकि पिछले 24 घंटों में रोज मिलने वाले नए केसों की संख्या कम हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4000 के करीब नए केस सामने आए हैं। लेकिन एक दिन में मौत का आंकड़ा बढ़ा बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को सावधानी , सतर्कता , बरतने की हिदायत दी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal