दरभंगा से,,,पत्रकार,,,राजू सिंह कि रिपोर्ट
राशन में कटौती वास भूमि देने में प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ प्रखंडों पर प्रदर्शन : भाकपा माले भाकपा माले जिलाव्यापी आह्वान पर जिला के वहादुरपुर प्रखंड अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन किरासन में कटौती व वास भूमि देने में आनाकानी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया ।

सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अधिकार में कटौती वर्दाश्त नही करेंगे और प्रतिरोध आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का नेतृत्व वहादुरपुर प्रखंड भाकपा माले सचिव अभिषेक कुमार , नंदलाल ठाकुर, जंगी यादव, गणेश महतो, हरि पासवान किए। अध्यक्षता दामोदर पासवान, नन्दू राम, विनोद सिंह ने किया । मांगपत्र bdo-co को ज्ञापन देकर कारवाई करने का आग्रह किया है। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि यह कैसा सुशासन है कि गरीबो को कानून रहते हुए वास भूमि नही दिया गया है पेंशन स्वीकृत होने में वर्षो लग जाते है बाढ़ राहत की राशि नही मिली है। श्री यादव ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि भाजपा जनता को काफी परेशानी में डाल कर भावना भड़का कर असली मुद्दों से भटकाने में लगा है हमे संकल्प लेना होगा कि एकजुट होकर आंदोलन को तेज करेंगे । कार्यक्रम में भोला पासवान ,कैलाश पासवान ,नेयाज अहमद, शिवन यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम हनुमाननगर में पप्पू पासवान , केवटी में धर्मेश यादव ,लक्ष्मण पासवान , सिंघवारा में सुरेन्द्र पासवान , सदर में शनिचरी देवी, पप्पू पासवान , सूर्यनारायण शर्मा , अलीनगर में अवधेश सिंह, किरतपुर में राजेंद्र यादव , गोरवोराम बिरौल में भी धरना दिया गया है और दिवाली से पहले राशन किरासन वितरण सुनिश्चित करने का मांग किया साथ ही बाध्य होकर डीलर पकड़ो राशन वसूलों अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भी प्रशासन ही जिम्मेवार होंगे।
प्रिंस राज- भाकपा(माले)
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal