दरभंगा रत्नों पट्टी में युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार पिस्टल सहित पांच जिंदा कारतूस बरामद
दरभंगा
जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नों पट्टी में गला रेत कर युवक की हत्या मामले में संलिप्त तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए एसएसपी बाबूराम ने बताया कि रत्नों पट्टी मोहल्ला निवासी कैलाश साह के पुत्र बादल कुमार तथा इसी मुहल्ले के निवासी राजा शर्मा के पुत्र अक्षय शर्मा के अलावे जीतू गाछी निवासी स्वर्गीय अनिल ठाकुर के पुत्र साजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से घटना में उपयोग किया गया। पिस्टल तथा 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में सेवादल तथा साजन परसों की फायरिंग की घटना में भी शामिल थे फायरिंग की घटना का तीसरा आरोपी शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है बताया जाता है कि हत्या करने वाले दोस्त ही थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal