वृहत पैमाने पर शहर से गांव तक टीकाकरण अभियान चलाया जाए:-सीपीआई
कोरोना काल में प्राईवेट अस्पताल की मनमानी लूट पर सरकार रोक लगाऐ:-राजीव चौधरी

दरभंगा। 25 मई 2021 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद् के द्वारा जिला कार्यालय पर राज्यव्यापी आवाह्न के तहत विभिन्न मांगो को लेकर सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुए धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व करते हुए पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य व किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना माहामारी के समय में आम लोगों को सहयोग देने में विफल है केन्द्र और राज्य सरकार। उन्होंने मांग किया है कि वृहत पैमाने पर शहर से गांव तक टीकाकरण अभियान चलाया जाए एवं पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल को छः माह विस्तार किया जाए।
उन्होंने कहा कि जबतक कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण न हो जाये परिवार के प्रति व्यक्ति को हर माह 10 किलो ग्राम मुफ्त खाद्यान्न तथा जो आयकर दाता नहीं हैं वैसे परिवार को 7500 रूपये प्रति माह नगद भुगतान, केरल के वामपंथी सरकार के तर्ज पर मुफ्त बिजली, पानी, बेरोजगारों को छः हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। सभी तरह के कर को अभी माफ किया जाए, रूम रेन्ट माफ किया जाए, रोज कमाने खाने वाले सभी लोगों को सरकार सहयोग राशी दे। प्राईवेट शिक्षको को आर्थिक सहायता सरकार दे। उन्होंने कोरोना काल में प्राईवेट अस्पताल की मनमानी लूट पर सरकार को घेरा और कहा बिहार का स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे तरीके से फेल है स्वास्थ्य माफियाओ के लिए कोरोना आपदा एक बड़ा अवसर बन गया है। जहाँ सरकारी अस्पतालों में कोरोना का ईलाज सही से नहीं हो रहा है वही प्राईवेट अस्पताल ईलाज के लिए मोटी रकम लेती है जिला के प्राईवेट अस्पताल 50 हजार से 1 लाख रुपया प्रति दिन कोरोना के मरीजों से वसुलते है इस पर सरकार अंकुश लगाये एवं प्राईवेट अस्पतालों को अधिग्रहण करके सरकारी स्तर से कोरोना पीड़ितों के ईलाज का व्यवस्था सरकार को करना चाहिए।
धरना में पार्टी के कार्यालय सचिव विश्वनाथ मिश्र, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष शशिरंजन सिंह, हर्षराज बर्धन, महेन्द्र साह, दिलीप मिश्रा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal