अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन दरभंगा शाखा इस कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने के लिए एकजुटता के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच यथासंभव सहयोग पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस संदर्भ में समिति की अध्यक्षा किरण बूबना ने कहा की अभी आमजन बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन ने महामारी से बचाव के साथ-साथ भोजन की भी समस्या उत्पन्न कर दी है। ऐसे समय में आमजन को थोड़ी थोड़ी मदद पहुंचा कर भी बहुत कुछ किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर समिति जन सरोकार का काम कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर ,ऑक्सीमीटर आदि के वितरण के साथ साथ जरूरतमंदों के बीच भोजन, फल, सब्जी आदि का भी वितरण निरंतर किया जा रहा है।
इस संदर्भ में सम्मेलन की अंचल उपाध्यक्ष नीलम पंसारी ने कहा की इस कठिन समय में भी घर-घर तक समाचार पेपर (अखवार)पहुंचाने वाले हमारे हाकर बंधु भी सुरक्षित रहें इसके लिए संस्था ने हाकर बंधुओं के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर की व्यवस्था की है जिसे आज अखबार के ब्यूरो प्रभारी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। सम्मेलन की बाल विकास प्रमुख मधु सरावगी ने कहा की बंदी की वजह से बहुत से लोगों को भोजन भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है जिसके लिए शाखा की सदस्यों की मदद से फूड बैंक द्वारा बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं अन्य चौक- चौराहों पर पिछले 1 हफ्ते से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसमें शाखा की प्रधान सचिव स्वीटी केडिया, नीलम बजाज, मनीषा जसराजपुरिया, अंजू पंसारी, सुशीला पंसारी ,वंदना कनोडिया, कंचन महानसरिया, सुभा बरोलिया ,पदमा लोहारुका , किरण पोद्दार, मेघा टेकरीवाल, नीलम शर्मा आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal