Breaking News

दरभंगा कबीर सेवा संस्थान को अमेरिका और फ्रांस से मिला ऑक्सिजन कंसेंटेटर

कबीर सेवा संस्थान को अमेरिका और फ्रांस से मिला ऑक्सिजन कंसेंटेटर। संस्थान को फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (यू एस ए) से बिजली/गैस शवदाह संयत्र मिलने की घोषणा के बाद श्री प्रेम भंडारी, जयपुर फूट, अमेरिका और श्री संजय झा, INSEAD टीम, फ्रांस ने अपनी संस्था के सहयोग से तत्काल दो ऑक्सीजन कंसेंटेटर दिया है, जो हवाई मार्ग से संस्थान को प्राप्त हो गया।
ये ऑक्सिजन कंसेंटेटर बिना ऑक्सीजन के बिजली से स्वयं ऑक्सीजन बना सांस के प्रारंभिक समस्या में कार्य करेगा।
इस संदर्भ में संस्थान की आपात बैठक में दोनों संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया और साथ ही तत्काल इसकी स्थायी व्यवस्था होने तक पीड़ित के घर (दरभंगा शहर और आस पास) तक इसे निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
शहर के कई लोगों द्वारा पूर्व से दी जा रही ऑक्सिजन सेवा देने वाले संस्था को भी ऑक्सिजन के ज्यादा डिमांड होने पर ये सहायक होगा। वे भी सूचना साझा कर साँसों के इस जंग में संस्थान के संयत्र और वॉलंटियर का उपयोग कर सकते हैं।
इस हेतु जरूरतमंद कबीर सेवा संस्थान के मोबाइल/व्हाट्सएप 7857073342 पर सूचित करें, उनके घर तक सेवा देने की कोशिश संस्थान की होगी।
संस्थान द्वारा पूर्व से अंत्येष्टि, डेड बॉडी फ्रीज़र और ऑक्सीमिटर की निःशुल्क सेवा के अलावा ऑक्सीजन कंसेंटेटर की निःशुल्क सेवा भी इसमें जुड़ गया।
ज़िन्दगी के साथ भी, ज़िन्दगी के बाद भी।
कबीर सेवा संस्थान।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …