Breaking News

दरभंगा चक्रवात यास तूफान में देर रात तार का पेड़ घर पर गिरा बाल बाल बचे लोग

 

दरभंगा/लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला मिरगयचक में चक्रवात यास तूफान में गुरुवार की देर रात घर पर गिरा एक तार का पेड़ घर के अंदर सो रहे बाल बाल बचे लोग तार का पेड़ गिरने से तीन घरों को पहुंचा नुकसान
तार का पेड़ गिरने से हुए नुकसान में सरकार और प्रशासन से मदद कि लोगों ने लगाई गुहार

गुरुवार की देर रात करीब रात के 1 बजे में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला मिरगयास चक में जब लोग अपने अपने घरों में नींद में सोए हुए थे कि इसी बीच चक्रवात यास तूफान के कारण और रात के समय काफी तेज हवा चलने के कारण 80से90 साल पुराना और करीब 70 से 85 फिट लंबा एक तार का काफी बड़ा सा पेड़ आए तूफान के कारण गिर गया और यह तार का पेड़ एक झोपड़ी नुमा मकान पर गिरता हुआ फिर दूसरे मकान और फिर एक पुख्ता छत दार मकान पर जा गिरा यह तार का पेड़ इतना अधिक लंबा था कि 3 मकानों पर जा गिरा और इंस्टा के पेड़ गिरने से तीनों मकान को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है और लोगों का सामान भी नुकसान हुआ है
सबसे पहले एक झोपड़ी नुमा बांस का मकान पर यह तार का पेड़ जड़ से टूट कर गिर गया और गिरा भी तो एक साथ 3 घरों के ऊपर जागीरा और तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया
जिस झोपड़ी पर या मकान गिरा उस झोपड़ी के अंदर कई लोग सोए हुए थे नींद की गहराइयों में थे कि इसी बीच गुरुवार की रात की रात करीब 1:00 बजे यह तार का पेड़ जड़ से टूट कर गिर गया और तार का पेड़ घर पर गिरने से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घर का दरवाजा बंद हो गया जब लोगों को पता चला आवाज लगाया गया घर के अंदर फंसे हुए लोगों के द्वारा तो किसी तरह आनन-फानन में मोहल्ले के लोग पहुंच कर घर को किसी तरह काट कर झोपड़ी के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया हाला के इस घटना में किसी लोगों की जान तो नहीं गई लोग बाल-बाल बच गए लेकिन जिस घर पर मकान गिरा है उस घर में कई सामान रखा हुआ था जिसका काफी नुकसान हो गया है घर के लोगों और मोहल्ले के लोगों से हमने बात किया तो इन लोगों ने कहा कि अपने बेटी के शादी के लिए कई प्रकार के सामान अपने घर के अंदर रखे हुए थे जो तार का पेड़ गिर जाने के कारण टूट फूट कर नुकसान हो गया।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …