गुरुवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आगामी 30 मई को भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर किये जाने वाले सेवा कार्यक्रम को लेकर मोर्चा के अध्यक्ष मणिकांत मिश्र के अध्यक्षा में वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सेवा ही संगठन है के मंत्र को चरितार्थ करते हुए भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर सेवा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर वितरण, रक्त दान शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों को भोजन देने, स्वच्छता सहित आदि सेवा कार्य अपने- अपने बूथ पर करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय हम सभी एक जुट रहे और जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने हेतु सेवा का कार्य सदैव करते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र सेवा है और हम सभी को उसी रास्ते पर बढ़ते हुए राष्ट्र सेवा का कार्य करना है। सांसद ने कहा कोरोना काल में कार्यकर्ता बढ़- चढ़ कर गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं, जो कि सराहनीय व वंदनीय है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता संक्रमित भी हुए और ईश्वर की कृपा से स्वस्थ भी हो चुके हैं। कोरोना के दूसरे लहर में कई परिवारों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने प्रियजनों को खोया है, उन सभी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है।
भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्य देश संपन्न कैसे हो इस भावना के साथ काम करना है न कि सरकार चलाने की भावना को लेकर। इस विकराल समय में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने जन- जन की मदद की, यही विनम्रता भाजपा को दूसरों से अलग करती है। संगठन का मतलब चुनाव जीतने का मशीन नहीं बल्कि जनसेवा करना और जनसेवा में सहायक बनना है। भाजपा के लिए जन सेवा सर्वोपरि है, आम लोगों का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा 30 को सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर रहेंगे और जनसेवा का कार्य करेंगे। टीकाकरण को लेकर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करेंगे और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वछता सहित अन्य उपाय आम लोगों को बताएंगे।
इस बैठक में जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली सुजीत मल्लिक जी जिला मंत्री उमेश जी
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश चोधरी जी अनिल यादव जी, सुनील जी , सशिकान्त ठाकुर , मिथिलेश झा
माधव वत्स , महावीर सिंह, विनय पासवान
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal