Breaking News

 जलजमाव की समस्या होते ही एक बार फिर से गांधीनगर कटरहिया के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ लड़ाई को तैयार

जलजमाव से पड़ेसान गांधीनगर कटरहिया के महिलाओ ने कहा झाडू बढ़नी लेकर घुसेंगे निगम में
जलजमाव की समस्या होते ही एक बार फिर से गांधीनगर कटरहिया के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ लड़ाई को तैयार हो गए हैं इस बाबत लोगों ने वीडियो जारी कर निगम प्रशासन को चेताने का काम किया हैं जलजमाव को लेकर सप्ताह भर पूर्व भी इस मोहल्ला में बैठक किया गया था वहीं आज मोहल्ला की ही कई महिलाओ ने निगम में झाडू बढ़नी लेकर घुसने की बात कही हैं कहा पिछले 20 सालो से यहाँ के लोग इस जलजमाव की समस्या को झेल रहे हैं बार बार आश्वासन के बाद भी पिछले 10 सालो में दोनार से टिनही पुल तक नाला निर्माण नही हो पाया हैं जिससे यहाँ के लोग अजीज होकर निगम प्रशासन जिला प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं अब तक दोनार से टिनही पुल तक नाला निर्माण को लेकर यहाँ के लोगों के द्वारा दर्जनों बार आंदोलन किया जा चूका हैं लेकिन इन लोगों का समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया हैं नेता प्रत्येक वर्ष झूठी आश्वासन का सहारा देकर यहाँ के लोगों को ठगने का काम कर रहा हैं यह आरोप मोहल्ला वाशी ने पार्षद और पिछले 5 बार ये यहाँ के रहे विधायक संजय सरावगी पर लगाया हैं लोगों ने कहा अब तक दो बार दोनार से टिनही पुल तक नाला निर्माण को लेकर शिलान्यास किया जा चूका हैं लेकिन अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत ही इस नाला का निर्माण हो पाया हैं पिछले 7-8 महीना से ठेकेदार काम पूर्णतः बंद कर अपना सामान लेकर भाग चुका हैं जुलाई 2020 तक काम करने की तय समय सीमा अब एक साल आगे होने को हैं लेकिन काम देखते हुए ये अगले 5 सालो में भी बनता हुआ नजर नही आ रहा हैं इस नाले के कारण लगभग 50 हजार आबादी प्रभावित हैं लेकिन निगम प्रशासन जिला प्रशासन वार्ड पार्षद विधायक सांसद मानो कान में रुई डाल कर सोये हुए हैं कई बार स्थानीय विधायक संजय सरावगी ने इस नाला के सम्बन्ध में विधानसभा में भी आवाज उठाया लेकिन नाला निर्माण नही हो सका हैं यह भी लोगों को ठगने का एक नया तरीका हैं जहाँ विद्यायक साहब प्रश्न तो करते हैं लेकिन उनसे नाला निर्माण हो नहीं पा रहा हैं विधायक को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए सभी लोग काफी आक्रोशित दिखे बारिश के दिनों में यह इलाका पूरा जलमग्न होता हैं सेकड़ो लोगों के घरों में नालो का पानी हमेसा लगा होता हैं गाड़ियों का परिचालन इस रास्ता से बंद हो जाता हैं कई सालो से इस जलजमाव की समस्या को झेल रहे इस मोहल्ला के लोगों का अब नेताओं और राजनितिक पार्टियों से भरोसा उठ चूका हैं पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में यहाँ के लोगों ने वोट बहिष्कार के साथ साथ चुनाव प्रचार के लिए नेताओं का मोहल्ला में प्रवेश बंद कर दिया था विधायक संजय सरावगी के आने पर उनका लोगों ने विरोध कर मोहल्ला से बाहर कर दिया था बाद में फिर से विधायक के झूठी आश्वासन के बाद के बाद लोगों ने वोट बहिष्कार करने के फैसला को बदल चुनाव में अपनी भागेदारी सुनिश्चित किया लेकिन चुनाव ख़त्म होते ही नेता एक बार फिर से अपना वादा भूल गए और लोग जलजमाव को झेल रहे हैं काम नही करने वाले एजेंसी के खिलाफ अब तक कोई कारवाई क्यों नही हुआ यह समझ नही आ रहा कहा निगम प्रशासन जिला प्रशासन और प्रतिनिधियों के सहयोग से जानकर नाला के योजना में विलम्ब हो रहा है ताकि एक बार से निविदा की राशि बढ़ाया जा सके और ये सभी लोग मिलकर अपना अपना हिस्सा बाँट एजेंसी का फायदा पंहुचा रहे हैं इस मौके पर स्थानीय छात्र नेता अमन सक्सेना भागीरथी देवी गुड़िया देवी छोटी देवी लालू चौधरी अमर दास दिपक दास रवि श्रीवास्तव बैजू दास गोपाल राय संतोष राय मुन्ना दास रामबाबू कुमार सुगिया देवी सुमित्रा देवी राजीव राय संतोष राय नरेश साह अनुरूप कुमार छोटू श्रीवास्तव छोटू चौधरी वीणा देवी आदि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …