Breaking News

दरभंगा  बजरंगदल ने कोरोना और यास संकट से मुक्ति के लिए आज सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सामूहिक रूप से हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया।

बजरंगदल दरभंगा ने कोरोना और यास संकट से मुक्ति के लिए आज सोशल डिसटेनसिग का पालन करते हुए सामूहिक रूप से हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया। जंहा कार्यकर्ताओं ने यास संकट और कोरोना से निजात पाने के लिए हवन किया।
मौके पर बजरंगदल दरभंगा के जिला संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर ने बताया कि कोरोना से निजात पाने और असमय प्राकृतिक संकट जैसे यास से बचने के लिए बजरंगदल द्वारा हवन का आयोजन कर समाज को एक संदेश दिया है कि सनातन संस्कृति के उपासना से ही प्राकृतिक संकट पर काबू पाया जा सकता है। इनहोने बताया कि सनातन संस्कृति के उपासना से ही सब कुछ संभव है और हवन करने से पृथ्वी पर फैले सभी अनिष्ट खत्म हो जाता है हवन प्राकृतिक वातावरण को शुद्ध करता है।
इनहोने लोगो से यास से सावथान रहने और कोरोना से बचने के लिए सोशल डिसटेनसिग का पालन करने, मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने और कोविड 19 का टीका लेने का लोगों से आहवान किया तथा लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार के तकलीफ़ को दरभंगा बजरंगदल से शेयर करे, बजरंगदल हमेशा तथा संभव आपके सहयोग मे खड़ा मिलेगे।
मौके पर, बजरंग दल दरभंगा जिला के संत राधे श्याम दास जी जिला अखाड़ा प्रमुख शीतल बारी नगर व्यवस्था प्रमुख कन्हैया कश्यप जी रोशन कुमार अविनाश कुमार अभिषेक सुमन

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …