शहरी क्षेत्र में जल निकासी को लेकर डीएम ने की बैठक 6 घंटे के अंदर जल निकासी का दिया आदेश।

दरभंगा जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम की अध्यक्षता में दरभंगा शहरी क्षेत्र से जल निकासी को लेकर आपात बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि यास चक्रवात के दौरान 28 मई को हुई भारी बारिश के कारण दरभंगा शहरी क्षेत्र के लगभग 19 वार्डों में जलजमाव हो गया है। बताया गया कि 02 दिनों में लगभग 160 मिलीमीटर बारिश हुई है। दरभंगा नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर 01, 04, 05, 14 ,15, 16 ,17 , 24, 25 ,28 ,29 ,30 ,31, 34 ,35 ,36 37, 44 एवं 45 जलजमाव से प्रभावित हैं। इनमें वार्ड संख्या 01,04,15, 17,29, 34, 37एवं 44 वार्ड में पानी एक से डेढ़ फीट तक जमा हो गया है। पानी की त्वरित निकासी के लिए पंपिंग की व्यवस्था की गई है। अगर वर्षा नहीं हुई तो देर रात तक जल की निकासी हो जाएगी जिलाधिकारी ने कहा कि डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड को सबसे पहले जल मुक्त किया जाए , ताकि इलाज में चिकित्सकों को परेशानी ना हो सके बताया गया कि वहां 26 एचपी का दो पंपिंग सेट लगाया गया है लेकिन 26 एचपी का पंप रिंग सेट वही काम करता है जहां पानी कम से कम 04 फीट तक पानी जमा हो जिलाधिकारी ने कहा कि 10 एचपी का पम्पिंग सेट लगाकर हर हाल में 6 घंटे के अंदर डीएमसीएच से जल निकासी की जाए। उन्होंने कहा कि कई टीम बनाकर जल निकासी कार्य में अलग-अलग जगह पर लगाई जाए और इसके बाद यदि प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होती है। तो अनुमंडल पदाधिकारी सदर से सहयोग लिया जाए किसी भी हाल में शहरी क्षेत्र में जलजमाव नहीं रहना चाहिए बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक के साथ-साथ कई अधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal