कृष्णानंद झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

मैथिल एकता मंच, बंगलुरू के मजबूत स्तम्भ कृष्णानंद झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शनिवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से मिथिला, मैथिली एवं मैथिलों के सर्वांगीण विकास की चिंता करने वाला एक आत्मीय हितचिंतक हमसे सदा के लिए जुदा हो गया।
उनके निधन पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, डाॅ रामसुभग चौधरी, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, दुर्गानंद झा आदि ने भी अपनी शोक संवेदना जताई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal