Breaking News

 प्रज्ञा प्रवाह(बिहार) के तत्वावधान में बंगाल हिंसा विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

प्रज्ञा प्रवाह(बिहार) के तत्वावधान में बंगाल हिंसा विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

इस वेबीनार में आरएसएस के क्षेत्रीय सह प्रचारक, पश्चिम बंगाल श्री रामपाल ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर उनके किसी विशेष संप्रदाय के युवा जिहादियों द्वारा जिस प्रकार से एक विशेष संप्रदाय के व्यक्तियों को निशाना बनाकर जघन्य रूप से प्रताड़ित कर भारतीय संविधान की अवहेलना कर रहे हैं यह अत्यंत निंदनीय है।यह घटना बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चिंता की बात है। उन्होंने इस चुनाव परिणाम के बाद भड़की हिंसा पर अपना वक्तव्य रखते हुए सभी से शांति की अपील के साथ-साथ हिंदुत्व समाज को एक होने पर बल दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचारक पश्चिम बंगाल श्री गोवर्धन दास ने बंगाल के अतीत से वर्तमान तक राजनीतिक हिंसा में पीड़ित निर्दोष के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह श्री राम आशीष जी ने सभी को एकजुट होकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन बंगाल के राज्यपाल और महामहिम राष्ट्रपति को इस विषय पर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस ज्वलंत मुद्दा पर अभिलंब हम सभी मिलकर राज्यपाल और महामहिम से वार्ता कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु मांग करेंगे। जिससे सभी भारतीय को भारतीय संविधान पर भरोसा और निष्ठा कायम रहे।
इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के संयोजक प्रज्ञा प्रवाह श्री कन्हैया चौधरी सहित कई विद्वानों ने बंगाल हिंसा पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …