Breaking News

उन्नीस अभियंताओ ने कोरोना से हारी जंग,बेसा ने दी श्रद्धांजलि

उन्नीस अभियंताओ ने कोरोना से हारी जंग,बेसा ने दी श्रद्धांजलि

ई अंकेश कुमार,मुख्य अभियंता (यान्त्रिक),लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,ई विजय शंकर,सेवा निवृत्त मुख्य महाप्रबंधक,बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन,ई अशोक कुमार,कार्यपालक अभियंता,मनरेगा ,ई सविता कुमारी, सहायक निदेशक,गुण नियंत्रण,भवन निर्माण विभाग,ई शशिधर शर्मा,सहायक अभियंता,बाढ नियंत्रण एवं जल निस्सरण अवर प्रमंडल,बिहार शरीफ,ई जुनैद असगर,सेवा निवृत्त अभियंता प्रमुख,जल संसाधन विभाग,ई सत्येन्द्र कुमार,सेवा निवृत्त कार्य पालक अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई विजय कुमार पाण्डेय,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई अरविंद कुमार,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,जल संसाधन विभाग, ई महेन्द्र चौधरी,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई गणेश चन्द्र झा,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई सैयद मोहम्मद मोहसिन,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई सत्येन्द्र कुमार सिन्हा,सेवा निवृत्त कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई परवेज अख्तर अंसारी,सेवा निवृत्त कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई विश्वनाथ तिवारी,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ,ई देवेन्द्र नाथ प्रसाद,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,पथ निर्माण विभाग,ई अच्युतानंद प्रसाद सिंह,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ,ई जनेश्वर कुमार,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ,ई उमेश शर्मा,स्टेट क्वालिटी मॉनिटर,ग्रामीण कार्य विभाग कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते अपनी सांसों को हार गये। इस तरह पिछले दो सप्ताह में राज्य के उन्नीस अभियंता एवं पिछले चार सप्ताह में राज्य के चौबन अभियंता कोरोना के कारण शहीद हो चुके हैं। मृदुल स्वभाव एवं व्यावहारिकता के धनी इन उन्नीस अभियंताओ के असामयिक निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। ये उन्नीस अभियंता कर्मठ,योग्य एवं अभियन्त्रण सेवा के प्रति समर्पित थे।ये बातें आज संध्या 4.15 बजे शोक सभा के दौरान बेसा के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। डा चौधरी ने बताया अभियन्त्रण सेवा संघ के प्रति इनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। डा चौधरी ने सरकार से ई अंकेश,ई सविता ,ई शशिधर एवं ई अशोक जिनका निधन सेवा काल के दौरान हुआ है ,को सेवा निवृत्ति की अवधि तक पूर्ण वेतन देने,आश्रित को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। विकास के कार्यों में लगे हुए अभियंता जिस रफ्तार से संक्रमित एवं काल कवलित हो रहे हैं,वह काफी चिन्तित करने वाला है। दुखद स्थिति यह है कि इस साल बेसा ने अब तक अपने चौबन सदस्यों को खो दिया है।उन्नीस अभियंता के निधन से मर्माहत बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे ई जे पी सिंह कश्यप अध्यक्ष, ई विनोद चौधरी, उपाध्यक्ष,ई अविनाश कुमार, संगठन सचिव , ई मदन मोहन कुमार,पूर्व अध्यक्ष, ई रविन्द्र कुमार सिन्हा,पूर्व महासचिव,ई नवल किशोर सिंह एवं ई आरती, उपाध्यक्ष, अनिसाबाद जोन,ई अमरेन्द्र कुमार सिंह,पूर्व महासचिव,ई एस एन शर्मा,वरीय सदस्य सहित भारी संख्या मे अभियंताओ ने बारह अभियंताओ के प्रति दो मिनट का मौन रख अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …