Breaking News

आइसा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर जिला के दर्जनों जगह पर धरना आयोजित

आइसा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर जिला दर्जनों जगह धरना आयोजित

टीकाकरण के लिए सिर्फ ऑनलाइन बाध्यता नही, स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था करो- आइसा

छात्र-युवा के जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करो- आइसा

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

दरभंगा आइसा के राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत आज दरभंगा जिला के दर्जनों जगहों पर प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित की गई।

प्रतिवाद के माध्यम से छात्र-युवा के जिंदगी से खिलवाड़ बन्द करने, टीकाकरण के लिए सिर्फ ऑनलाइन बाध्यता नही, स्पॉट पंजीकरण की भी व्यवस्था करो, कॉरपोरेट की मुनाफाखोरी बन्द करो, 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-युवाओ के लिए निशुल्क टीकाकरण अविलम्ब सुनिश्चित करने, छात्र-युवाओ को अधिक संख्या में टीकाकरण करने सहित अन्य मांगों शामिल थे।

इस अवसर पर आइसा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, मोहम्मद सहाबुद्दीन, चंदन सहनी, मोहम्मद अरमान के नेतृत्व में, सदर प्रखंड में आइसा जिला सचिव विशाल माझी, मिथिलेस पासवान, रौनक यादव, शहर में आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला कार्यकारी सचिव मयंक कुमार यादव, राजू कर्ण, गोलू सिंह, सबा रौशनी, सुफियान आजम, मोहम्मद एहसान, शामिल थे। वही हायाघाट में अमरजीत पासवान, रौशन पासवान,टुनटुन पासवान, रंजीत पासवान शामिल थे।

इस अवसर पर आइसा नेता ने कहा कि आज भारत के छात्र-युवा वैक्सीन की कमी से जूझ रहे है। 15 अगस्त 2020 को ही मोदी सरकार ने दावा किया कि उनकी टिकाकरण योजना तैयार है। 19 अप्रैल 2021 को मोदी सरकार ने 18 साल से ऊपर के लोगो के लिए टीकाकरण की अनुमति दी थी सरकार ने टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के बजट के बाबजूद मोदी सरकार में पर्याप्त ऑर्डर नही दिए। जिसके कारण आज कई राज्यो में टिका खत्म होने के चलते टीकाकरण बंद हो गया है। जिसके कारण आज छात्र-युवाओ की जिंदगी दांव पर लगी हुई है।
आइसा नेताओ ने सरकार से मांग किया कि छात्र-युवाओ के लिए पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण की व्यवस्था किया जाय साथ ही साथ टीकाकरण के लिए सिर्फ ऑनलाइन बाध्यता नही स्पॉट पंजीकरण की भी व्यवस्था भी किया जाय।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …