Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा चलाएगी ” मिशन आरोग्य रक्षक” अभियान।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा चलाएगी ” मिशन आरोग्य रक्षक” अभियान।
प्रदेश

दरभंगा news24 live अजित कुमार सिंह

सह मंत्री पूजा कश्यप ने आग्रह किया है कि छात्र एवं छात्राएं अपने अपने स्तर से भी इस अभियान को सफल बनाने में अभाविप कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें और इस राज्य व्यापी अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य की जागरूकता हेतु मिशन आरोग्य रक्षक 01 जून से 7 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों व गाँवो में चलाया जाएगा, आरोग्य रक्षक में लगे कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा तय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य की जांच हेतु थर्मल स्कैनर, ऑक्सिमीटर, दवाई, साथ ही वैसे व्यक्ति जो अपना पंजीयन वैक्सीन हेतु अबतक नही किये है उनका भी पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
वही इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा कि अभाविप की पहचान समाज में सेवा के लिए है, जब भी समाज में विपदा आयी है तो छात्र शक्ति के माध्यम से समाज के बीच हम उपस्थित हुए हैं, आरोग्य रक्षक द्वारा हम अपनो के बीच पहुचेंगे।
वहीं इस अवसर पर जिला संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि इस महामारी ने खासकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है, मिशन आरोग्य रक्षक के माध्यम से जिले के भीतर हम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …