बिहार को बाढ से बचाव के लिए फ्लड मैनेजमेन्ट सपोर्ट इन्फोर्मेशन सेन्टर को सुदृढ़ करना जरूरी:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने बिहार को बाढ से बचाव के लिए फ्लड मैनेजमेन्ट सपोर्ट इन्फोर्मेशन सेन्टर को सुदृढ़ करने की मांग की है। डा चौधरी ने बताया कि बिहार एक बहुआपदा प्रवण राज्य है जिसका 73 प्रतिशत हिस्सा बाढ से प्रभावित है। जल संसाधन विभाग के फ्लड मैनेजमेन्ट इनफौरमेसन सपोर्ट सेन्टर (एफ एम आइ एससी)में उच्च तकनीक के जरिए अर्ली वार्निग सिस्टम एवं मेथेमेटिकल मोडलिन्ग की स्थापना की गई जिसके द्वारा बाढ एवं वर्षा की भविष्यवाणी 72 घंटे पूर्व की जाती है।परिणामस्वरूप जिला प्रशासन को प्रिवेन्टिव मेजर हेतु पर्याप्त समय मिल जाता है।परन्तु अभियंताओ की भारी कमी के कारण नदियों का क्रौस सेक्सन नियमित समयान्तराल पर प्राप्त नहीं हो पाती है। फलस्वरूप इन सिस्टम की क्षमता 80 प्रतिशत रह जाती है। एवं सभी नदियों के कैचमेन्ट एरिया में सटीक भविष्यवाणी भी नही हो पाती है। अतः बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ मांग करता है कि बिहार को बाढ से बचाव के लिए अभियंताओ के खाली पड़े पदों को अविलंब भरा जाय,नियत अन्तराल पर नदियों का क्रौस सेक्सन लिया जाय,आटोमेटिक गेज की स्थापना की जाय एवं अभियंताओ को सुविधाओं से लैस कर फ्लड मैनेजमेन्ट सपोर्ट इन्फोर्मेशन सेन्टर को सुदृढ़ किया जाय जिससे पैराडाइम शिफ्ट फ्रौम करेक्टिव टू प्रिवेन्टिव एप्रोच को रफ्तार दी जा सके ताकि आने वाले दिनों में बाढ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal