Breaking News

दरभंगा DM ने शहरी सुरक्षा तटबंध का किया निरीक्षण।

डीएम ने शहरी सुरक्षा तटबंध का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा मुख्य अभियंता समस्तीपुर मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्तारण दरभंगा जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ शहरी सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम एकमी से गिदरगंज की तरफ एकमी- मब्बी बांध का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गिदरगंज के पास बने सलुईस गेट एवं आउटलेट जहाँ से शहर की पानी की निकासी होती है वहां तक जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने नगर निगम को नाला का मुंह लगातार साफ करते रहने का निर्देश दिया था कि शहरी नाला का पानी सलुईस इज गेट के माध्यम से नदी में लगातार जा सके।
तत्पश्चात एकमी सिरनिया 1•7 कि•मी – 2.5 से 03 कि. मी तटबंध का निरीक्षण किया गया। तटबंध के 1.7 वे किलोमीटर में खराजपुर के निकट कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिया वही 2.5 वे किलोमीटर से 03 किलोमीटर विजया टोल के बीच चल रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन किया गया। जिसे 10 जून तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया साथ ही कार्य में लगे मजदूरों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करने का निर्देश दिया गया जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अभियंता को तटबंधों की पूरी लंबाई में रेन कट जंगल सफाई रेट हॉल आदि की मरम्मत के कार्य को 15 जून के पूर्व ठीक करवाने का निर्देश दिया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …