Breaking News

कोरोना से बचाव,प्रभाव कम करने हेतु वैक्सीन 45 वर्ष या उससे अधिक के लोगों को वैक्सीन टीका देने वैक्सीन एक्सप्रेस मोबाइल वैन वार्ड 21 पहुंचा

कोरोना से बचाव,प्रभाव कम करने हेतु वैक्सीन 45 वर्ष या उससे अधिक के लोगों को वैक्सीन टीका देने वैक्सीन एक्सप्रेस मोबाइल वान वार्ड 21 पहुंचा, जहां लगभग एक सौ की संख्या में लोगों ने वैक्सीन लिया। वार्ड स्तर पर इनलोगों को पार्षद मधुबाला सिन्हा और स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सम्मान पत्र भी सौंपा गया तथा जिन्होंने अपने परिवार के अहर्ता रखनेवाले सभी सदस्यों को वैक्सीन दिलवा दिया, उनके घर पर सम्मान बोर्ड भी लगाया गया।
मालूम रहे कि इस वार्ड में पूर्व में भी काफी लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इस विशेष अभियान में बचे लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
लोगों को बताया गया कि 84 दिन बाद इसका दूसरा डोज लेना है। उसके 15 दिन बाद ही आपका शरीर 80 प्रतिशत कोरोना प्रूफ हो सकेगा। तभी आप कहीं की यात्रा करने से लेकर अन्य सार्वजनिक कामों में सम्मानजनक रूप में शामिल हो पाएंगे। लोगों को बताया जा रहा है कि कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है और आनेवाले दिनों में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की तरह हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा, तीर्थ यात्रा, ज़ियारत में भी इसे आवश्यक किये जाने की संभावना है। अतः आप स्वयं अपने परिवार और समाज के हित में वैक्सीन लगवा आप भी कोरोना योद्धा बने।
वार्ड न 21 , दरभंगा का आहवान!
ले लिया वैक्सीन , मिल गया प्रमाण!
कहीं भी आ जा सकेंगे, ये हमारी शान!
हम हैं कोरोना योद्धा, ये मेरी पहचान!

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …