Breaking News

Bihar मधुबनी ;- शहरी क्षेत्रों में भी टीका रथ की हुई शुरुआत, डीएम ने किया कार्यक्रम का आगाज

शहरी क्षेत्रों में भी टीका रथ की हुई शुरुआत, डीएम ने किया कार्यक्रम का आगाज.
•जिला को मिला राज्य से दो टीका वैन
•45 प्लस को हर वार्ड में टीका रथ से किया जायेगा टीकाकरण
•वार्ड में ही बनाये जाएंगे सेशन साइट
•सभी 30 वार्डों में होगा टीकाकरण, 15 दिनों में लक्ष्य करना है पूरा

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

मधुबनी  जिले के शहरी क्षेत्र में रहने वाले 45 व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए गुरुवार से टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। जिसके जरिये अब कोविड-19 टीकाकरण उनके घर के समीप टीका एक्सप्रेस के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सूरी हाई स्कूल में जिलाधिकारी अमित कुमार के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने बताया जिले के सभी 30 वार्ड में वैन घूम कर टीकाकरण करेगी| अगले 15 दिनों तक लक्ष्य की प्राप्ति करना है| जिसके लिए प्रतिदिन 2 वार्ड में एक एक वैन जाकर लोगों को टीकाकृत करेगी। प्रत्येक टीका एक्सप्रेस से प्रतिदिन 200 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण किया जा रहा है| प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को तथा एफएलडब्ल्यू को टीकाकृत किया गया। दूसरे चरण में 60 वर्ष के ऊपर तथा तीसरे चरण में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को तथा चौथे चरण में 18 प्लस युवाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना को मात देने के लिए एकमात्र विकल्प टीकाकरण ही है।

वार्ड में ही बनाये जाएंगे सेशन साइट :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा ने बताया कोविड-19 टीकाकरण 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में अपेक्षाकृत कम है जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है| ताकि टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में माइक्रोप्लान बनाकर टीका एक्सप्रेस द्वारा लाभार्थियों को उनके मुहल्ला या वार्ड के समीप ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन संबंधित मुहल्ला या वार्ड के ही किसी सामुदायिक भवन अथवा विद्यालय इत्यादि में किये जाने का निर्णय लिया गया है। शहरी क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण में इजाफा लाने के लिए माइक्रोप्लान तथा रूट चार्ट, सत्र स्थल के चयन, टीकाकरण दल, टीका एक्सप्रेस, मोबिलाइजेशन तथा लॉजिस्टिक अरेंजमेंट को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

ऑटो-बस व उद्योग एसोसिएशन से ली जाएगी मदद :
डॉ विश्वकर्मा ने बताया अंचल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मुहल्ला या वार्ड का माइक्रोप्लान बनाकर 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में बने अपार्टमेंट, घर, शहरी स्लम बस्ती, सब्जी मंडी, बाजार समिति, ऑटो रिक्शा तथा बस ऑनर एसोसिएशन, स्ट्रीट वेंडर, महिला आरोग्य समिति, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह तथा उद्योग एसोसिएशन आदि को सम्मिलित किया जाएगा । जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आइसीडीएस, नगर निगम अथवा नगर परिषद, नगर निकाय के चयनित जनप्रतिनिधि एवं जीविका के पदाधिकारी आदि को सम्मिलित करते हुए समन्वय बैठक के आयोजन कर लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी।

डीटीएफ तथा निगम के सहयोग से चयनित होंगे सत्र स्थल :
सत्र स्थल का चयन डिस्ट्रिक टास्क फोर्स द्वारा नगर निगम या नगर परिषद के सहयोग से संबंधित मुहल्ला या वार्ड के ही किसी सामुदायिक भवन इत्यादि में करते हुए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा। वहीं, टीकाकरण दल के गठन के लिए वेरिफायर तथा डॉटा ऑपरेटर की व्यवस्था राज्य स्तर से की गई है। वैक्सीनेटर की व्यवस्था सिविल सर्जन द्वारा किया गया है। टीकाकरण के लिए मोबिलाइजेशन के काम में आईसीडीएस सहित सामुदायिक कार्यकर्ता, धार्मिक संस्थान तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की मदद लिया जाएगा। नगर निगम या नगर परिषद द्वारा टीकाकरण की जानकारी के लिए माइकिंग की जाएगी । जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीकाकरण स्थल पर मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स , पंजी व अन्य आवश्यक सामानों की व्यवस्था की जायेगी।

मौके पर आईसीडीएस डीपीओ डॉ रश्मि वर्मा,मुख्य पार्षद सुनैना देवी, नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार, उप मुख्य पार्षद वारिस अंसारी, वार्ड 14 की पार्षद सुनीता देवी सहित कई वार्ड पार्षद,यूनिसेफ एस एमसी प्रमोद कुमार झा तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …