सी एम कॉलेज,दरभंगा में इग्नू अध्ययन केंद्र के छात्रों के लिये गूगल मीट लिंक के माध्यम से इंडक्शन कार्यक्रम (अभिप्रेरण सत्र) का आयोजन दिनांक 4 जून,2021 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से इग्नू अध्ययन केंद्र- 0522, सी एम कॉलेज,दरभंगा में नामांकित छात्रों के लिए आयोजन किया जा रहा है,

जिसमें जनवरी 2021 सत्र में स्नातक,स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकित अध्यत्ता छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
इस परिचयात्मक सत्र का महत्व इसलिए भी अधिक होता है कि जब छात्र परंपरागत अध्ययन प्रणाली से दूरस्थ शिक्षा माध्यम में प्रवेश लेते हैं, तब दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को समझने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इग्नू के साथ-साथ उनके पाठ्यक्रम से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध कराना है। जैसा कि ज्ञात है इग्नू पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश, पुनः पंजीकरण एवं परीक्षा फॉर्म भी भरवाता है। इस प्रेरण सत्र में इन सभी आयामों पर विस्तृत चर्चा होती है और छात्रों के मन में उत्पन्न सभी प्रकार के सवालों का समुचित जवाब देने का प्रयास किया जाता है।
अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रेरण सत्र में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा से वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ शंभु शरण सिंह एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ राजीव कुमार भी उपस्थित रहेंगे। इग्नू अध्ययन केंद्र सी एम कॉलेज,दरभंगा के समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने सभी नामांकित छात्रों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गूगल मीट लिंक के माध्यम से जुड़कर इस कार्यक्रम में प्रतिभागी बने और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ने का गूगल मीट लिंक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र,दरभंगा के वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही व्हाट्सएप फेसबुक तथा दूरभाष के माध्यम से भी विद्यार्थियों को सूचना दी गई है। इंडक्शन कार्यक्रम का लिंक निम्नवत् है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal