पंचायती राज संशोधन अध्यादेश का सीपीआई स्वागत करती है:-राजीव चौधरी
कोरोना महामारी की लहर कम होते ही पंचायत चुनाव कराये बिहार सरकार:-सीपीआई

दरभंगा पंचायती राज का कार्यभार अधिकारियों को सौंपने के खिलाफ सर्वप्रथम सीपीआई ने 14 मई को पत्र लिख कर आपत्ति जताई और कई आंदोलन किये।आज हमारी मांगें लगभग मान ली गई। इसलिए राज्य सरकार को पार्टी धन्यवाद देती है। आज पूर्व घोषित राज्यव्यापी धरना को देर शाम सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद राज्य नेतृत्व स्थगित करते हुए विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सीपीआई जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय दिवस मनाया। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि सरकार पहले से ही पंचायती राज व्यवस्था पर प्रहार कर रही थीं और कोरोना महामारी के आर में पंचायती राज को अफसरों को सोपना चाह रही थी। जिसके खिलाफ पार्टी सरकार के इस मनसा के खिलाफ आन्दोलनरत थी। पार्टी के आन्दोलन और जनप्रतिनिधियों के लगातार मांग के दबाव में यह अधिसूचना जारी किया है। जिसका पार्टी स्वागत करती है और कोरोना महामारी के प्रकोप कम होते ही चुनाव कराने की मांग करती है। वही मौके पर पंचोभ मुखिया व सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि हम सरकार के इस अधिसूचना का स्वागत करते हैं और राज्य सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आभार प्रकट करते हैं।
मौके पर सीपीआई के युवा नेता प्रशंनजीत प्रभाकर, गौतम कांत चौधरी, अभिषेक आन्नद चौधरी, राम देव महतो, रामबाबू चौधरी, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, लालबच्चा दास आदि उपस्थित थे।
वहीं राज्यव्यापी आवाह्न के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं सभी अंचल और पंचायत स्तर पर इसे मनाया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal