अपराधियों का लगातार हौसला है बुलंद
दरभंगा में डीएमसीएच परिसर मैं मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े से साढ़े तीन लाख रुपया का किया लूट
लूट
की घटना को अंजाम देकर अपराधी हुआ फरार
दरभंगा: लॉकडाउन के दौरान दरभंगा में जहां पुलिस की पूरी ताकत सड़क पर निकलने वाले आमलोगों से ज्यादा से ज्यादा फाइन वसूल कर उन्हें कोरोना से बचाने में लगी रहती है इसलिए शायद अपराध रोकने में पुलिस का इंटेलिजेंस शायद कमजोर हो गया है। इसका फायदा लूटेरे उठा रहे हैं, और बेखौफ होकर शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं।
गुरुवार को एकबार फिर दरभंगा के बेंता ओपी थाना अंतर्गत डीएमसीएच परिसर में लूट की घटना घटी है। लूट कांड के इस घटना के बारे में जो जानकारी हमें मिली है उसके अनुसार डीएमसीएच में रिटायर होने के बाद संविदा पर कार्यरत कर्मी कमलदेव नारायण डीएमसी कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से साढ़े तीन लाख रुपया की निकासी निजी कार्य केलिए किये। पैसे निकालकर जैसे ही वह अपने कार्यालय के निकट पहुँचकर बाइक लगाये, तभी काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके कंधे पर लगा बैग छीन लिया। बैग छीनकर और अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर भाग निकला इस घटना के संबंध में हमने बात किया
पीड़ित स्थानीय रहमगंज निवासी कमलदेव नारायण से तो उन्होंने बताया कि उनके रिटायरमेंट का पैसा एकाउंट में जमा था, जिसे वे आवश्यक कार्य हेतु निकाल कर लाये थे। उन्होंने कहा कि वे अपराधियों का चेहरा भी ठीक से देख नही पाए।
इधर घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी। वाहनों की चेकिंग सख्त कर दी गयी है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिलने की बात सामने आ रही है, जिसमे बाइक पर सवार दोनों अपराधी नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अभीतक आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal