दरभंगा शहरी क्षेत्र के लिए 4 जून से रवाना किया जाएगा 5 टीकाकरण एक्सप्रेस

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम की अध्यक्षता में नगर विधायक संजय सरावगी एवं महापौर बैजंती देवी खेड़िया की उपस्थिति में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 4 जून से 5 टीकाकरण एक्सप्रेस चलाया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण एक्सप्रेस में एएनएम वैक्सीनेशन टीम उपस्थित रहेंगे सारी क्षेत्र में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए दरभंगा नगर निगम को वार्ड वार माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण स्थल के लिए संबंधित वार्ड पार्षद टैक्स कलेक्टर शांति समिति के सदस्य को सम्मिलित किया जाए जिनके द्वारा उस क्षेत्र के लोगों को टीका लेने हेतु जागरूक किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि पुराना के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लेना अनिवार्य है जब सभी लोग टीका ले लेंगे तभी कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ा जा सकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र डीपीएम हेल्थ विशाल कुमार केयर इंडिया की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं नगर निगम के पार्षद गण एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal