Breaking News

दरभंगा शहरी क्षेत्र से जल निकासी को लेकर हुई बैठक 15 जून तक उड़ाही का अवशेष कार्य पूर्ण करें DM

दरभंगा शहरी क्षेत्र से जल निकासी को लेकर हुई बैठक

15 जून तक उड़ाही का अवशेष कार्य पूर्ण करें DM

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार दरभंगा में 15 जून से संभावित वर्षा के दौरान दरभंगा शहरी क्षेत्र को जलजमाव से मुक्त रखने तथा तीव्र गति से जल निकासी को लेकर नगर विधायक संजय सरावगी महापौर बैजंती देवी खेरिया की उपस्थिति में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक की गई नगर आयुक्त बैठक में ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति 15 जून से वर्षा की शुरुआत होने की संभावना है और वर्षा के दौरान दरभंगा शहरी क्षेत्र में जल जमाव होने पर लोगों को काफी परेशानी होती है। इसीलिए शहरी क्षेत्र के जितने भी नाला एवं कल्वर्ट है उनकी सफाई एवं उड़ाही 15 जून से पहले हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के 35 लाला की सूची दिखलाई जा रही है जिनमें से 27 की उड़ाही पूर्णरूपेण दिखलाया जा रहा है। तथा 8 नाले में उड़ाही का कार्य चालू दिख लाया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में बचे हुए इन सभी नालों का पूर्णरूपेण पूरा हो एवं सफाई हो जानी चाहिए और नालो को पूर्णरूपेण सफाई कराया हुआ दिखाया जा रहा है। उसे भी पूर्ण दिखा लिया जाए उन्होंने कहा कि बागमती नदी में गीदरगंज के पास भ्रमण के दौरान जल निकासी बिंदु पर उन्होंने कचरा जमा हुआ पाया था जिसे नगर निगम द्वारा साफ करवा लिया जाए।
बैठक से ऑनलाइन जुड़े नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा ने बताया कि जल निकासी हेतु विगत वर्ष से बेहतर तैयारी की गई है यास चक्रवात के दौरान शहरी क्षेत्र में जल जमाव केंद्र को चिन्हित कर लिया गया है नगर निगम के पास 25 वाटर पंप है यास चक्रवात के दौरान 15 पंप का ही प्रयोग किया गया था और जल निकासी बहुत कम समय में कर ली गई थी उल्लेखनीय है कि तेज हवा चलने के कारण हवा बंद होने के पश्चात जल निकासी हेतु पंप चलाया गया था बरसात के लिए चयनित स्थलों पर जल निकासी हेतु पंप स्थापित कर दिए गए हैं इसीलिए जल निकासी तेजी से की जाएगी। शहरी क्षेत्र से जल निकासी के दो रास्ते हैं एक रेलवे लाइन के बगल से होते हुए कमला नदी की ओर तथा दूसरा बागमती नदी की ओर उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के साथ-साथ 3 से 03.5 किलोमीटर का कच्चा नाला है। कहीं-कहीं बीच में जलकुंभी आ जाने से पानी के भाव की गति धीमी हो जाती है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस नाले की उड़ाई कराई गई है कई जगहों पर अभी भी काम चल रहा है जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई समाधान के लिए रेलवे लाइन बगल से 3 किलोमीटर वाले कच्चे नाले को पक्की करण करने के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर पक्की करण करने का प्राक्कलन बनवाने

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …