Breaking News

कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों का टीकाकरण जरुरी -एमएसयू प्रभारी

कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों का टीकाकरण जरुरी -एमएसयू प्रभारी
मिथिला

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लिया इस बाबत एमएसयू प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा हम लोग खुदकिस्मत हैं की यह टिका आज हमलोगो को इतनी आसानी से मिल रहा हैं जिस महामारी से लड़ते हुए लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है वहीं इस महामारी का सबसे बड़ा रामबाण दवाई कोरोना वैक्सीन आज इतने कम समय में हमलोगो को मिलना यह भी बहुत बड़ी बात हैं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहाँ टीकाकरण नहीं के बराबर हो रहा हैं वहीं कई देश ऐसे भी हैं जो तेज टीकाकरण कर अपने देश को कोरोना मुक्त कर दिया हैं इसमें और जल्दबाजी करने की जरुरत हैं ताकि कोरोना के तीसरी लहर रोका जा सके और इस महामारी से अपने देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को बचाया जा सके हमारे देश की आबादी को देखते हुए इसमें कुछ समय तो लग सकता हैं लेकिन अभी जागरूकता के अभाव में भी कई लोग टिका लगवाने से डर हैं ऐसे लोग अपनी जान के साथ साथ लोगों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से स्लॉट बुक नहीं होने के कारण अब तक टीकाकरण से वंचित था लेकिन कल जैसे ही वैक्सीन का कई स्लॉट खाली दिखाई दिया तो अपने साथ साथ अपने आस पड़ोस वाले लोगों का भी स्लॉट बुक करवा कर उन्हें वैक्सीन दिलवाया गया उन्होंने कहा अगर इसी तरह से वैक्सीन का स्लॉट खाली रहा तो जल्द ही मोहल्ला के लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीन लगवाने का कोशिश किया जाएगा और पुरे मोहल्ला को कोरोना मुक्त करने का हरसंभव कोशिश किया जाएगा इसमे हम युवाओं की भागेदारी अहम् होगा उन्होंने सभी छात्रों से भी टिका लगवाने का अपील किया हैं ताकि कोरोना के कारण जो छात्रों को नुकसान हुआ हैं उसको फिर से पटरी पर लाया जा सके और यह सब सभी लोगों के टीकाकरण से ही सम्भव हैं दरभंगा सदर क़ृषि भवन 18 पर एमएसयू प्रभारी अमन सक्सेना के साथ प्रेरणा झा विकाश चौधरी रीना कुमारी डॉली देवी सुमित्रा देवी काजल देवी रेनू देवी गोलू चौधरी सन्नी जॉन लालू चौधरी राजा गुप्ता आदि मोहल्ला के लोगों ने कोविसील्ड वैक्सीन का पहला डोज़ लिया-

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …