Breaking News

कोरोना मुक्त हमारा गांव, हमारा समाज, हमारा देश इसी संकल्प को साथ लेकर घर घर पहुंच रहे है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।

कोरोना मुक्त हमारा गांव, हमारा समाज, हमारा देश इसी संकल्प को साथ लेकर घर घर पहुंच रहे है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर गांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार के आह्वाहन पर मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम के अन्तर्गत चौथे दिन पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा के नेतृत्व में युवाओं की टोली घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं वैक्सीनेशन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि समाज के बीच में राष्ट्रहित कि भावना के साथ विषम परिस्थितियों में भी विद्यार्थी परिषद खड़ी है और सबसे बड़ी बात कि ग्रामीण इलाकों में जहां वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह चरम पर है वहां एक सकारात्मक रवैया के साथ पहुंचकर लोगो को सुरक्षा हेतु जागरूक कर रहे है। इस अभियान के प्रति लोगों का सकारात्मक संदेश प्राप्त हो रहा है।
ग्रामीण रामलखन झा ने कहा कि एबीवीपी की इस पहल का हम सभी दिल से स्वागत करते है, निश्चित रूप से लोगो के बीच जो सकारात्मक संदेश लेकर जा रहे यह समाज हित में बेहतर है। हम सभी रामभद्रपुर ग्रामवासी विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास का कोटि कोटि सराहना करते है।
इस टोली में रामलखन झा लोगो को जागरूकता संदेश पहुंचा रहे थे तथा ईश्वर कुमार ऑक्सीमीटर से, तापमापी से रिशु कुमार जांच कर रहे थे तथा कन्हाई झा, प्रकाश कुमार, शिवम् कुमार, पंकज, कृष्णमुरारी झा, छोटू मंडल, तरुण मंडल, अभिषेक, गुलाब सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग कर रहे थे।

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …