Breaking News

मुखिया महासंघ ने सरकार के फैसले का स्वागत किया।

मुखिया महासंघ ने सरकार के फैसले का स्वागत किया
हनुमाननगर,

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

दरभंगा मुखिया महासंघ प्रखंड कमिटी हनुमाननगर की बैठक पंचोभ मुखिया सह मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया गया और पंचायत राज के प्रतिनिधियों को अगले चुनाव तक जनता का सेवा परामर्शी समिति के प्रधान बनाकर करवाने की सराहना की। इस फैसले लेने में सरकार की सहयोग करने वाले सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद,विधायक,विधान परिषद् सदस्य सहित सभी राजनीतिक दल के नेताओं के प्रति आभार जताया। मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय दिवस मनाया। वहीं मुखिया सह महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग मुखिया महासंघ लगातार सरकार से कर रही थीं। इसको लेकर पूर्व में कई आन्दोलन भी किया गया। सरकार यह फैसला महासंघ के आन्दोलन के दबाव में भी लिया। इसीलिए हम इस फैसले को महासंघ की जीत मानते हैं। मौके पर कुमार अभिषेक, पिंकू साह, रामानंद पासवान, दिलीप मंडल, आभा देवी, शांति देवी, इजिला देवी, ललन महतो, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …