Breaking News

 जन अधिकार पार्टी (लो०) के तत्वाधान में बंद पड़े बरही उप स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रर्दशन किया गया।

जन अधिकार पार्टी (लो०) के विश्वम्भर यादव जी के अध्यक्षता में सोशल डिसटेंसींग का पालन करते हुए स्थानीय बंद पड़े बरही उप स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रर्दशन किया गया।
प्रो०

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

गंगा प्रसाद यादव जी ने कहा के बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर चला गया है सरकार के द्वारा कोरोना काल में 24घंटे वाली उप स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था हवा-हवाई है मरीजों का इलाज की बात तो दूर जबसे इनका स्वास्थ्य भवन का निर्माण हुआ तब से ताला तक नहीं खुला।विश्वम्भर यादव ने कहा कि सरकार का नीति सिर्फ घोटाला करने वाले को ही सुरक्षा मुहैया कराने में लगी है और जो सरकार को नकामी को दिखाने का कोशिश करता है उन्हें बिना कारण जेल भेजती है जो हिटलर शाही शासन व्यवस्था के रुप में कुव्यवस्था है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि सरकार बंद पड़े सभी स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित करें, डाक्टर समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी की बहाली अविलंब करें तथा कोरोना संक्रमण से मृत परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित की गई 4 लाख रुपया का मुआवजा अविलंब दें। मौके पर उमेश शर्मा,शुभम सिंह,निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार,प्रखंड महासचिव संजय यादव, उमेश राऊत,कमरे आलम,मो० मुनाजीर,, शहनवाज,मो० रसीद,रेहान,सुल्तान,शाजीद,एसशान,मो० जावेद एकबाल,रीतीक गुप्ता,बुच्ची शाह,एजाज शेख,मो० तौहीद,शयीदुर रहमान इत्यादि।

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …