Breaking News

दरभंगा डीएम ने किया घनश्यामपुर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण।

दरभंगा डीएम ने किया घनश्यामपुर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

कमला बलान तटबंध का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर एवं तारडीह अंचलाधिकारी घनश्यामपुर एवं तारडीह कार्यपालक अभियंता झंझारपुर कार्य प्रमंडल-2 एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ घनश्यामपुर बीआरसी में चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम तक घनश्यामपुर बीआरसी टीकाकरण केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 189 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कमला बलान के दाहिना तटबंध के गरौल में तटबंध के 66वे किलोमीटर के पास एवं ठेंगा के पास झंझारपुर कार्य प्रमंडल -2 द्वारा पूर्व से चल रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन किया गया। तटबंध मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य में लगे मजदूरों को मास्क एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …