मिशन आरोग्य रक्षक के तहत दरभंगा जिला में आज विभिन्न प्रखंडों व गाँवो में महाअभियान चलाया गया।
इस
अवसर पर प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि प्रान्त योजना के तहत आज पूरे जिला में व्यापक पैमाने पर यह अभियान , जाले, केवटी, बहादुरपुर, हायाघाट, लहेरियासराय, दरभंगा नगर, मनीगाछी सहित विभिन्न स्थलों पर मिशन आरोग्य रक्षक चलाया गया , इस अभियान के माध्यम से आज हजारों लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।
वही इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा कि 01 जून से 7 जून तक चलने वाले मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत आज महाअभियान चलाया गया हमारा उद्देश्य है की स्वास्थ्य के प्रति चेतना समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचे।
वही इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान नकारात्मकता के बीच सकारात्मक का एक प्रयास है जिसमे हमे सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
वही इस अवसर पर सी एम महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से हमलोग लोगो का स्वास्थ्य जांच एवं वैक्सिनेशन हेतु पंजीयन कर रहे है इस माहौल में यह कार्य करना हमारे लिए आनंददायक है।
इस अभियान में मुख्य रूप से विभाग संयोजक सुमित सिंह, जिला संयोजक उत्सव पराशर, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य अर्पण सिंह ,शुभम कुमार, हरिओम झा, रवि कुमार ,सुमन सिंघानिया ,रौशन कुमार , सार्थक कुमार, शत्रुघ्न कुमार ,आलोक कुमार, श्रेयस कुमार, बाजीराव सत्यम सम्राट, पप्पू गुप्ता ,रिशु कुमार, शिवम कुमार , कृष्ण मुरारी झा ,तरुण मंडल ,अभिषेक कुमार कृष्ण मुरारी झा सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal