अभाविप दरभंगा द्वारा लगातार छठे दिन दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंड व गाँवो में मिशन आरोग्य रक्षक चलाया गया।

इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव कुमार ने कहा कि अभाविप बिहार प्रदेश द्वारा पूरे प्रान्त में अबतक 8 लाख से अधिक लोगो की जाँच बिहार के सभी जिलों के विभिन्न गाँव व प्रखंडों में किया जा चुका है, यह मिशन हमलोग ऐसे वक्त में लेकर आये है जब समाज मे निराशाजनक माहौल कायम था ऐसे विकट परिस्थिति में अभाविप के कार्यकर्ता अपना श्रम दान कर के लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है, अभाविप के कार्यकर्ताओं का यही है सपना कोविड मुक्त हो बिहार अपना, हमारे कार्यकर्ताओं ने पुनः यह साबित किया कि जब हमारी आवश्यकता समाज को होगी हम उनकी सेवा में ततप्पर रहेंगे ।
वहीं इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि पूरे जिले की छात्र भाइयों के साथ साथ हमारी छात्रा बहनों ने भी कदम से कदम मिलाकर इस अभियान में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी इस मिशन आरोग्य रक्षक के माध्यम से अबतक लगभग दस हजार लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा चुका है हमारा यह अभियान कल तक विधिवत रूप से चलेगा।
वही इस अवसर पर सी एम महाविद्यालय अध्यक्षआनंद कुमार महतो व कौशल कुमार झा ने कहा कि एक जून से अबतक हमलोगों का यह अभियान शहर के विभिन्न स्थलों पर चलाया जा रहा है सेवा भाव के माध्यम से इस अभियान में हम कार्यकर्ताओं के लिए एक सुखद अनुभव है लोगो का सहयोग भी हमे इस स्क्रीनिंग अभियान में अनवरत मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्यरूप से विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा, विभाग संयोजक सुमित सिंह, जिला संयोजक उत्सव पराशर ,प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य अर्पण सिंह ,सुमन शर्मा, राखी शर्मा, विकास कुमार झा, हरिओम झा, श्रेयस दास, पप्पू गुप्ता, रवि कुमार , अमन सिंघानिया, राजीव कुमार, सावन कुमार, नीतीश कुमार आदि कार्यकर्ता इस अभियान में सम्मलित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal