Breaking News

 दरभंगा यूनेस्को क्लब द्वारा “कोरोना काल में स्वास्थ्य समस्या और निदान ” विषय पर बेबीनार का आयोजन किया गया।

दरभंगा यूनेस्को क्लब द्वारा “कोरोना काल में स्वास्थ्य समस्या और निदान ” विषय पर बेबीनार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार पंसारी द्वारा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, स्थानीय विधायक श्री संजय सरावगी , संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समीर वर्मा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन कुमार अग्रवाल, प्रसिद्ध हड्डी रोग चिकित्सक डॉ आर बी खेतान , यूनेस्को क्लब के राघबेन्द्र कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आगत अतिथियों का स्वागत श्री विनोद कुमार पंसारी द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे ने कहा कि बीमारी से लड़ा जा सकता है, परंतु महामारी से लड़ना आसान नहीं होता। सिस्टम द्वारा पूरी क्षमता का उपयोग करने के वावजूद कमी का होना स्वाभाविक है। ये बीमारी कहा से आई , कैसे आई, ये चर्चा का विषय हो सकता है। परंतु मानव जीवन की सुरक्षा व्यवस्था करना हमारा धर्म है और हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे है। पॉजिटिविटी रेट बिहार में आबादी के मुकाबले काफी कम रही है। लोगो का आकस्मिक निधन भी अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम हुआ है। जांच करने में हमारा राज्य तीसरा स्थान रखता है। हम सभी के दर्द को महसूस करते हैं और दिनरात सेवा में लगे हुए हैं। हमारा स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी इस दिशा में अथक परिश्रम कर सेवा देने का काम किया है। हम तीसरी संभावित लहर के मुकाबले के लिए भी तैयारी प्रारंभ कर दिये है। टीकाकरण का काम जोरो से चल रहा है और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलंत टीकाकरण गाड़ी के माध्यम से इस दिशा में अग्रणी कदम उठाए गए हैं।
नगर विधायक श्री संजय सरावगी ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे हमलोगों ने लगातार जनता की सेवा की है। जितने संसाधन थे, उनका भरपूर उपयोग किया गया है। घर घर टीकाकरण का काम प्रारंभ किया गया है। दवाओं का वितरण किया गया है। उन्होंने भी मंत्रीजी से आग्रह किया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अविलंब चालू किया जाय ताकि इलाके के लोगो को वेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समीर वर्मा ने स्वास्थ्य सेवा के लिये प्राइमरी हेल्थ सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। हड्डी रोग चिकित्सक डॉ आर बी खेतान ने चिकित्सा क्षेत्र में बजट बढ़ाने की माग की। चिकित्सा के लिये पर्याप्त चिकित्साकर्मी की बहाली करने की मांग की। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सुरक्षा हेतु ग्रुप इन्सुरेंस लागू करने की बात कही। यूनेस्को क्लब के राघबेन्द्र कुमार ने ब्लड बैंक की व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही।
प्रोफेसर एन के अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री से 18 से 45 साल के वैसे युवा जो किसी बीमारी से पीड़ित है या विकलांग है या दुर्घटनाग्रस्त है ,उनके लिये अलग टीकाकरण करने की व्यवस्था करने की मांग की । उन्होंने कहा कि अभी पूरा विश्व इस समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगो को ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करे और सही राह बतावे।डॉ अग्रवाल ने कहा कि सचेत रहने अर्थात चेतना में रहने का अभ्यास करें। किसी भी चीज पर स्पष्ट रूप से प्रतिक्रिया किए बिना हमारे दिमाग और हमारे आसपास चल रही सभी चीजों के बारे में जागरूक होने का अभ्यास है। हम हर पल को पूर्ण और समृद्ध के रूप में जीते हैं। इस अभ्यास करने के लिए, अपना सारा ध्यान “अभी” और “वर्तमान” पर लाएं। निर्णय के बिना प्रत्येक गुजरने वाले विचार या भावना से अवगत रहें। साक्ष्य से पता चलता है कि हमारे दैनिक जीवन में दिमागीपन का अभ्यास दर्दनाक घटनाओं से निपटने की हमारी क्षमता में काफी वृद्धि कर सकता है, हमारी भावनात्मक स्थिति पर नियंत्रण में सुधार कर सकता है और चिंता और तनाव से संबंधित लक्षणों को कम कर सकता है।
ध्यान सरल और मुफ़्त है । इसमें केवल कुछ मिनट लगते हैं। यह विश्राम को बढ़ावा दे सकता है, नकारात्मक भावनाओं को कम कर सकता है, तनाव को प्रबंधित करने के लिए कौशल का निर्माण कर सकता है और सहनशीलता बढ़ा सकता है। माइंडफुल मेडिटेशन में आपके शरीर, सांस और विचारों के बारे में जागरूक होना शामिल है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालयों द्वारा आधिकारिक सलाह जैसे विश्वसनीय स्रोतों से सीओवीआईडी ​​​​-19 के बारे में सटीक और समय पर सार्वजनिक स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। लेकिन वायरस के मीडिया कवरेज के बहुत अधिक जोखिम से भय और चिंता की भावना बढ़ सकती है। अधिकांश कवरेज, विशेष रूप से नवीनतम वैज्ञानिक विकास पर, आपके दैनिक अभ्यास के लिए प्रासंगिक नहीं है। समाचार और सोशल मीडिया पर बिताए गए समय को अन्य गतिविधियों जैसे पढ़ना, संगीत सुनना, दूसरों से बात करना या किसी अन्य गतिविधि के साथ संतुलित करें।
डॉ अग्रवाल ने इस विकट परिस्थिति में समाज के कल्याण की लगातार कोशिश करनेवाले मंत्री , विधायक, डॉक्टर्स , साजसेवी सभी जो इस घड़ी में लोगो की सेवा की उनके प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम की संचालिका सृजा अग्रवाल ने कहा कि दुनिया अभी कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन इस बीमारी से जुड़े कई नए खतरे सामने आ रहे हैं। नए अनुसंधानों के अनुसार कोरोना संक्रमण ठीक होने के कुछ समय बाद कई लोगों में इसके दुष्प्रभावों के कारण अन्य बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों के दीर्घकालिक उपचार की रणनीति बनानी होगी क्योंकि यह अनुमान है कि इससे मौजूदा स्वास्थ्य तंत्र पर 30 फीसदी का अतिरिक्त भार पड़ेगा। भविष्य में यदि कोरोना महामारी काबू में आ भी जाती है तो भी स्वास्थ्य तंत्र को तत्काल मजबूत बनाना होगा। Long कोविड या पोस्ट कोविड सिंड्रोम को चिकित्सा वैज्ञानिक एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं। हम लोगों को अपनी मेंटल हेल्थ का बहुत ध्यान रखना होगा। कोविड-19 ने हेल्थ केयर को भी काफी बदल दिया है आने वाले समय में डिजिटल हेल्थ केयर बहुत तेजी से बढ़ेगा।
क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने माननीय मुख्य अतिथि मंगल पांडे जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं वेबीनार में भाग ले रहे सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा की माननीय मंत्री जी ,सरकार एवं करोना योद्धाओं के प्रयासों से द्वितीय लहर में भी कोरोना पर बिहार में बहुत हद तक काबू पा लिया गया है जो हमारी उपलब्धि है। इसी संदर्भ में उन्होंने सुझाव रखा की कोरोना को मात देने वालों की संख्या बहुत अधिक है जिन की देखभाल के लिए कोविड पोस्ट केयर सेंटर की स्थापना हॉस्पिटल में होने से उन्हें बहुत सहूलियत हो जाएगी साथ ही उन्होंने कहा की दरभंगा हॉस्पिटल संपूर्ण मिथिलांचल में विशिष्ट स्थान रखता है। वृहत क्षेत्र होने से आए दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है जिसके लिए पूर्व से ही हॉस्पिटल में एक ट्रॉमा सेंटर* की स्थापना प्रस्तावित है अगर श्रीमान के सत प्रयासों से स्थापना हो जाए तो बहुत से लोगों को जीवनदान मिल सकता है।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन राघबेन्द्र कुमार द्वारा किया गया ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …