अभाविप दरभंगा जिला के द्वारा आज सातवें दिन जिला के विभिन्न स्थलों पर मिशन आरोग्य रक्षक चलाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि पिछले सात दिनों से लगातार अभाविप दरभंगा जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया जिसमें लोगो को व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य की जांच की गई, यह प्रदेश स्तर का हमारा कार्यक्रम विधिवत रूप से आज समाप्त हुआ जरूरत पड़ने पर हम पुनः समाज के लिये अपना श्रमदान करेंगे।
वहीं इस अवसर पर विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि राज्यव्यापी यह मिशन लगातार 7 दिनों से पूरे जिले में चलाया गया इस मिशन आरोग रक्षक कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरुकता पैदा करनी थी हम अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे जिले के विभिन्न प्रखंड व गांवो में जाकर अब तक लगभग 15 हजार लोगों का स्वास्थ जांच किया गया विकट परिस्थिति होने के बाबजूद समाज के बीच जाकर सेवा का कार्य करने का एक सुखद अनुभव हमें प्राप्त हुआ।
वही इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे जिले में पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा में तत्पर रहे हमारे लिए खुशी की बात है की हमारे कार्यकर्ताओ ने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए समाज के बीच जाकर आम जनों का भी स्वास्थ का ख्याल रखा।
वही इस अवसर पर जिला संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि मिशन आरोग्य रक्षक के माध्यम से हम लोगों ने समाज के बीच सेवा भाव को लेकर कार्य किया और आवश्यकता होने पर आगे हम लोग पुनः समाज में जाकर लोगों का स्वास्थ जांच करेंगे।
इस मिशन आरोग्य रक्षक में मुख्य रुप से सावन कुमार सूरज ठाकुर कौशल कुमार झा आनंद महतों अर्पण सिंह हरिओम झा पप्पू गुप्ता रवि कुमार नवनाथ कुमार झा शेखर कुमार कौशल कुमार प्रतीक कर्ण नीतीश कुमार अमन कुमार सुमन सिंघानिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता पूरे जिले से इस अभियान में लगे थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal