कोरोना संकट में बेसा के महासचिव द्वारा की जा रही हर संभव मदद

आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान देश का हेल्थकेयर सिस्टम दबाव में है ।कोरोना के चलते लोगों की हिम्मत दम तोडने लगी है। हताशा और निराशा के इस माहौल में बेसा के महासचिव डॉ सुनील कुमार चौधरी अभियंता एवं समाज के अन्य लोगों की मदद कर रहे हैं और अपने जज्बे से दूसरों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। मदद करने का यह सिलसिला निरन्तर जारी है I
कोरोना काल मे बेसा के महासचिव विभिन्न संगठनों,विशेषज्ञो,प्रशासन,विभिन्न विभागों से जुडकर कोरोना से पीड़ित अभियंता एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों के प्राण रक्षार्थ सार्थक मदद कर मानवता एवं सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी कटिबद्धता की मिशाल पेश कर रहे है।
आपदा रोधी समाज निर्माण आन्दोलन के पर्याय बन चुके डा चौधरी “बेसा का है यह सपना,कोई भूखा रहे न अपना” अभियान के तहत “समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों एवं संगठनो से जुडकर कोरोना महामारी की दूसरी लहर मे कोरोना से पीड़ित जरूरत मंदो को मुफ्त भोजन एवं राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।कोई भी जरूरतमंद प्रात: आठ बजे से नौ बजे तक वाट्स्एप पर मैसेज कर अपनी जरूरत बता सकता है।
“कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम “के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को दवा, आर टी पी सीआर एवं अन्य जरूरी टेस्ट ऑक्सीजन, हॉस्पीटल में बेड, औक्सीमीटर अम्बुलेन्स आदि एवं अन्य जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।प्लाज्मा औन कौल के माध्यम से प्लाज्मा एवं ब्लड भी उपलब्ध कराया जा रहा है।विशेष परिस्थिति में आर्थिक रूप से रुग्न लोगों को आर्थिक मदद भी की जा रही है Iवैक्सिनेसन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया जाता है। जो लोग ठीक हुए हैं,उनसे एवं डौक्टर के माध्यम से बीमार लोगों का काउन्सलिन्ग कराया जाता है। डा चौधरी कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम के माध्यम से समुचित मदद एवं डौक्टर के मुफ्त सलाह से सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं एवं सरकारी एवं संगठन की जिम्मेवारी को निभाते हुए कोरोना पीड़ितों के मदद हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं। आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित डा चौधरी कोरोना संक्रमण एवं उससे बचाव के तरीकों को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं। डा चौधरी अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़कर आपदा रोधी तकनीक को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal