टीकाकरण सत्र स्थलों का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
•टीका एक्सप्रेस निर्धारित जगह पर पहुंचने से एक दिन पूर्व लोगों को जागरूक करने का दिया निर्देश
•जिले के उलेमाओं को जागरूकता के लिए भेजा जाएगा पत्र
•सहयोगी संस्थानों को जागरूक करने का दिया निर्देश

मधुबनी जिले में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को टीका एक्सप्रेस प्राथमिक विद्यालय मेहतर टोला, भौआड़ा, वार्ड संख्या 26 पर पहुंच लोगों को टीकाकरण किया। सत्र स्थल पर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा के नेतृत्व में टीम ने सत्र स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने बताया रूट प्लान के अनुसार टीका एक्सप्रेस अपने निर्धारित जगह पर पहुंच कर लोगों को टीकाकरण कर रही है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को कहा जहां टीकाकरण होना है उस सत्र स्थल पर एक दिन पूर्व आंगनबाड़ी सेविका, आशा, पंचायती राज सदस्य, धार्मिक संगठन के लोगों के साथ बैठक कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस जागरूकता मुहिम में लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, केयर इंडिया, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के कर्मी शामिल होकर लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। वहीं लक्ष्य के कम टीकाकरण होने के संदर्भ में सिविल सर्जन ने जिले के उलेमाओं को जागरूकता पत्र भेजने का निर्णय लिया है। ताकि उलेमाओं द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके. साथ ही जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. कमेटी के माध्यम से कोविड टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की रणनीति बनायी जाएगी.
बूथ स्तर पर निर्वाचन कार्य की तर्ज पर होगा टीकाकरण:
सिविल सर्जन ने बताया जिले में बूथ स्तर पर निर्वाचन कार्य तर्ज पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा. उस बूथ पर आने वाले सभी पात्र लाभुकों को टीकाकरण किया जायेगा. बूथ स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने से पहले आशा, सेविका-सहायिका, विकास मित्र जनप्रतिनिध व टोला सेवकों के माध्यम से पहले जानकारी दी जायेगी. बीएलओ और सीडीपीओ समन्वय स्थापित कर 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर टीका लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा.
धर्म गुरूओ टीकाकरण के प्रति करेंगे जागरूक:
एसीएमओ डॉ एसएस झा ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए मस्जिद के इमाम नमाज के समय टीकाकरण के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे. इसके साथ ही मंदिर के पूजारी भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टीकाकरण के महत्व को बतायेंगे. उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है. बुखार आना टीका के सकरात्मक प्रभाव का पहचान है.कहा कि टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा. कोरोना तब भी हो सकता है. लेकिन यह गंभीर नहीं होगा. इससे आपकी मृत्यु नहीं होगी. उन्होंने कहा कि तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें. अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए. फिर गांव-मुहल्ला व समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे.
बच्चों पर असर करेगा तीसरा लहर:
कोरोना संक्रमण का की दूसरी लहर का प्रभाव अब कमने लगा है दूसरा लहर अब कम हो गया है. लेकिन अभी लापरवाही नहीं बरतना है। कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना जरूरी है. डॉ. झा ने कहा कि तीसरे लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका है. इसके लिए हमें सजग व सतर्क रहने की आवश्यकता है.जिस घर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चें है उनका पूरा परिवार अपना टीकाकरण करा लें. ताकि बच्चों को सुरक्षित रख सकें. उन्होने कहा कि अगर एक व्यक्ति टीकाकरण के लिए 10 लोगो को प्रेरित करें और वे 10 व्यक्ति 10-10 व्यक्तियों को जागरूक करें तो टीकाकरण अभियान काफी हद तक सफल हो पायेगा.
मौके पर एसीएमओ डॉ एसएस झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा,सीडीओ डॉ आर के सिंह, एमओआईसी डॉआरके महतो, बीएचएम प्रभात रंजन मिश्रा, केयर इंडिया के बीएम अमित कुमार विपुल, आईसीटी आदर्श कुमार, यूनिसेफ बीएमसी कुमार अभिषेक, डॉ. फिरोज अख्तर आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal