Breaking News

दरभंगा लाॅकडाउन में डॉ अजय कुमार ठाकुर की 2 पुस्तकें प्रकाशित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं पुस्तकें Darbhanga news24live (अजित) kumar singh

लाॅकडाउन में डॉ अजय की दो पुस्तकें प्रकाशित

स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं पुस्तकें

चुनौती भरी परिस्थितियां नये-नये राह भी दिखाती हैं। इस कथन को सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ अजय कुमार ठाकुर ने लॉकडाउन पीरियड में भौतिकी विषय की एक जोड़ी पुस्तकें प्रकाशित कर एक बार फिर साकार कर दिखाया है। इनमें एक पुस्तक ‘एन इंट्रोडक्शन टू इलेक्ट्रॉनिक्स’ स्वरांजलि पब्लिकेशन्स, गाजियाबाद से प्रकाशित हुई है। जबकि दूसरी पुस्तक ‘नैनोटेक्नोलॉजी: टेक्निक्स एंड एप्लीकेशन्स’ कृपा दृष्टि पब्लिकेशन्स, पुणे, महाराष्ट्र से प्रकाशनाधीन है। पहली पुस्तक ‘एन इंट्रोडक्शन टू इलेक्ट्रॉनिक्स’ स्नातक भौतिकी प्रतिष्ठा एवं स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर लिखी गई है। जबकि दूसरी पुस्तक ‘नैनो टेक्नोलॉजी: टेक्निक्स एंड एप्लीकेशन्स’ नैनो टेक्नोलॉजी में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विशेषकर इस विषय के साथ शोध कार्य करने वाले शोधार्थियों को ध्यान में रखकर लिखा गया है।
डाॅ ठाकुर बताते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक्स की पुस्तक में खासतौर पर 10 अध्याय समेकित किए गए हैं। जो भौतिकी विषय के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिल छात्र छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। वहीं इंटीग्रेटेड कोर्स एवं शोधार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखकर लिखी गई पुस्तक ‘नैनो टेक्नोलॉजी: टेक्निक्स एंड एप्लीकेशंस’ वैकल्पिक तकनीक के रूप में नैनो टेक्नोलॉजी क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के साथ ही चिकित्सा, कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी सरीखे क्षेत्र में इसकी उपयोगिता और इसके विकास क्रम को अलग-अलग अध्यायों में निरूपित कर सरल एवं बोधगम्य भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।
बता दें कि शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए इससे पहले नोएडा की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान ‘काइट्सक्राफ्ट’ डॉ ठाकुर को ‘एशियन एजुकेशन अवार्ड-2021’ के तहत ‘इनोवेटिव प्रोफेसर ऑफ दि ईयर अवार्ड’ से सम्मानित कर चुकी है। जबकि उन्हें ‘भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गोल्ड मेडल अवार्ड’, ‘लाईफटाइम गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड’, ‘नेशनल एजुकेशन ब्रिलिएंस अवार्ड’, ‘एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड’, इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड-2020’, ‘ बेस्ट फिजिक्स प्रोफेसर ऑफ दि इयर अवार्ड’ आदि भी मिल चुके हैं।
उनकी इस नवीनतम उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद, बर्सर सह डीएसडब्लू डॉ अशोक कुमार झा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र झा, पूर्व अध्यक्ष डॉ एस एन सिंह, पीजी भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ रश्मि रेखा, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …