Breaking News

बाढ़ की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक

बाढ़ की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून का आगमन 13 जून से संभावित है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की किसी को दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार सख्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 7 जून को वार्ड पूर्व तैयारी की बैठक की गई थी और उसमें इसकी वृहद समीक्षा की गई हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ सहायता राशि प्रदान करने के लिए संपूर्ण टी पोर्टल पर नाम अद्यतन करने के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है सर्वेक्षणकर्ता सही ढंग से संरक्षण करें छूटे हुए नाम को जोड़ना है अयोग्य लाभुकों का नाम हटाना है छूटे हुए नाम के लिए वार्ड निगरानी समिति पंचायत निगरानी समिति इसकी निगरानी व अनुश्रवण करेंगे। वैसे पंचायत जहां 3000 से अधिक लाभुकों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध है उसे निकालकर संबंधित अंचलाधिकारी को भेजी जा रही है वह ठीक से सर्वेक्षण करा लेंगे बाढ़ के दौरान कई टोला कई गांव छूट जाने की सूचना मिलती है उन्होंने कहा कि अभी केवल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है बाढ़ आने पर पुणे बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वेक्षण कराया जाएगा कि किसे लाभ मिलना चाहिए और किसे नहीं मिलना चाहिए सूची में नाम रहने का यह अर्थ कतई नहीं है कि उसे लाभ मिलना ही चाहिए इसीलिए सभी परिवारों के नाम सूचीबद्ध कर आधार से लिंक कर लिया जाए। उन्होंने बहादुरपुर सहित वैसे अंचलों को जहां आधार लिंक करने का प्रतिशत कम है 20 जून तक अद्यतन सूची बना लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फर्जी नाम एक परिवार के 2 लोगों के नाम एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम नहीं रहना चाहिए ऐसे मामलों में पिछले वर्ष कई एफ आई आर दर्ज कराई जा चुकी है 15 जून तक सभी परिवारों का आधार संग्रहण करवा लें तथा 20 जून तक सूची अद्यतन कर लें उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कई समस्या आती है जिनमें नाव मानव दवा की उपलब्धता समुदाय किचन का संचालन शामिल है उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक निजी नाव का एकारनामा करा ले। वार्ड के दौरान पारे नाव नहीं मिलने की जानकारी दी जाती है। सामुदायिक किचन की व्यवस्था कर ली जाए राशन की उपलब्धता कर्मियों एवं रसोइयों की ट्रेनिंग कर ली जाए चावल दाल मसाला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे अनाज की व्यवस्था विद्यालय पीडीएस या बाजार तीनों में से कहीं से भी कर लिया जाए उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन को इसकी पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भोजन एवं अनाज पहुंचाने के लिए पीडीएस को वोट तैयार कर लेने तथा चिकित्सा हेतु बोर्ड एंबुलेंस की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां शरण स्थली बनाया जाना है उसके लिए जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अंधेरे में रात गुजारना ना पड़े इसके साथ ही वर्षा मापक यंत्र की स्थिति उपलब्ध पॉलिथीन की स्थिति सारे सामग्री के रखरखाव की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर सांप काटने की दवा डायरिया की दवा कुत्ता काटने की दवा की उपलब्धता देख ली जाए उन्होंने कहा कि नाविकों के विगत वर्ष के लंबित भुगतान नहीं रहने चाहिए उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ की स्थिति की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करने के लिए पंचायतों के कार्यपालक को सहायक को जिम्मेदारी दी गई है। जो बाढ़ आने और पानी के ठहराव के दौरान का जियो टैग फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करेंगे जो साक्ष्य का काम भी करेगा। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को वार्ड प्रबंध पंचायतों में भ्रमण सील रहने के निर्देश दिए साथ ही सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को 9 जून को क्षेत्र भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्था का सत्यापन करने एवं आवश्यक सारी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए बैठक में दरभंगा से अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार भूमिहार उप समाहर्ता एवं उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …