Breaking News

पुस्तक प्रकाशन के लिए डॉ अजय को मिल रही बधाइयां

पुस्तक प्रकाशन के लिए डॉ अजय को मिल रही बधाइयां

सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ अजय कुमार ठाकुर द्वारा लॉकडाउन पीरियड में भौतिकी विषय की दो पुस्तकों क्रमश: ‘एन इंट्रोडक्शन टू इलेक्ट्रॉनिक्स’ एवं ‘नैनोटेक्नोलाॅजी: टेक्निक्स एंड एप्लीकेशन्स’ के प्रकाशन पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एम एल एस एम कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एसोसिएशन और केमिस्ट्री टीचर्स के उपाध्यक्ष डॉ प्रेम मोहन मिश्र ने प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि उनकी पुस्तकें भौतिकी विषय के छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। सीएम साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ संगीत कुमार वर्मा ने भी डाॅ ठाकुर को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी है।
लाॅकडाउन पीरियड का समुचित इस्तेमाल करते हुए भौतिकी विषय की एक जोड़ी किताबों के प्रकाशन पर इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के आईसीटी एंड कंप्यूटर साइंस सेक्शन के सेक्शनल प्रेसिडेंट डाॅ पी एन सिंह, पूर्व सेक्शनल प्रेसिडेंट डाॅ एम एन होदा, कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष प्रो ए के नायक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्राध्यापक प्रो अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके इस कार्य को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …